एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी विराट सेना, जानें दोनों टीमों की संभावित Playing XI

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 आज शाम सात बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

India vs England 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज शाम सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरे टी20 में इंग्लैंड को धूल चटाने वाली विराट सेना इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं इंग्लैंड टीम पिछली हार का बदला लेना चाहेगी. टी20 क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है. ऐसे में इस मैच के भी रोमांचक होने के पूरे आसार हैं.

खाली स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

अहमदाबाद में कोरोना के एक बार फिर पैर पसारने के कारण इस मैच में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं दी गई है. गुजरात क्रिकेट संघ ने फैसला लिया है कि अब टी20 सीरीज के बाकी तीनों मैच बगैर दर्शकों के ही खेले जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मैच के लिए करीब 40 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके थे, लेकिन अब लोगों को उनके टिकट के पैसे वापस कर दिए जाएंगे.

सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी भारतीय टीम

इंग्लैंड के दूसरे टी20 में बुरी तरह हराने वाली विराट सेना इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. भारत को पहले टी20 में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन रविवार को दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने पटलवार करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की.

रोहित शर्मा की वापसी लगभग तय

इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. क्योंकि पहले टी20 के टॉस के दौरान कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि रोहित को दो मैचों के लिए आराम दिया गया है. ऐसे में अब टीम में उनकी वापसी हो सकती है. रोहित के आने से केएल राहुल या सूर्यकुमार यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है. अगर इस मैच में रोहित की वापसी होती है, तो ईशान किशन और हिटमैन पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर के कंधो पर रहेगी. सुंदर ने दूसरे टी20 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने अपने चार ओवर में 28 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम- रोहित शर्मा/केएल राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर.

एक बदलाव कर सकती है इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड की टीम इस मैच में एक बदलाव कर सकती है. पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मार्क वुड दूसरे टी20 में इंजरी के कारण नहीं खेले थे. अगर वह मैच फिट होते हैं, तो टॉम कर्रन की जगह उनकी टीम में वापसी हो सकती है. वहीं अगर वुड मैच फिट नहीं होते हैं, तो कर्रन की जगह स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को टीम में शामिल किया जा सकता है. मोईन लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के खिलाफ कारगार साबित हो सकते हैं, और भारत की टीम में ईशान किशन और ऋषभ पंत के रूप में दो टॉप क्लास के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज़ हैं.

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन के अनुसार, तीसरे मैच में पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार हो सकती है. भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था और इंग्लिश टीम की ओर से सिर्फ जेसन रॉय ने ही कुछ बेहतर प्रदर्शन कर 35 गेंदों पर 46 रन बनाए थे.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड टीम- जेसन रॉस, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कर्रन, टॉम कर्रन/मोईन अली/मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन और आदिल रशीद.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने जा सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा और क्रुणाल पांड्या, जल्द होगा टीम का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget