एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st Test Day 4 Highlights: भारत के नाम रहा चौथा दिन, अंतिम दिन जीत के लिए बनाने होंगे 381 रन

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं. अब जीत के लिए इंडिया को अंतिम दिन 381 रन बनाने होंगे.

India vs England 1st Test: भारतीय टीम ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट पर 39 रन बना लिए हैं. भारत को जीत के लिए अभी भी 381 रनों की जरूत है. पांचवें दिन उसके पास कम से कम 90 ओवर होंगे. दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 12 और शुभमन गिल 15 रन बनाकर नाबाद रहे.

पुजारा ने 23 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया है जबकि गिल ने 35 गेंदों पर तीन चौके लगाए हैं. भारत ने चौथे दिन के अंतिम पहर में कुल 13 ओवर का सामना किया. इस दौरान उसने रोहित शर्मा (12) का विकेट गंवाया. रोहित को जैक लीच ने बोल्ड किया. उस समय भारत का स्कोर 25 रन था.

इससे पहले रविचंद्रन अश्विन (61 रन पर छह विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 178 रन पर समेट दी. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान जो रूट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए.

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रनों का स्कोर बनाया था जबकि उसने भारत को उसकी पहली पारी में 337 रन पर ऑल आउट करके 241 रनों की बढ़त ले ली थी और अब उसने इस मैच को जीतने के लिए भारत के सामने 420 रनों का लक्ष्य रखा है.

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान जो रूट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. वहीं ओली पोप ने 28, डोम बैस ने 25 और डेनियल लॉरेंस ने 18 रनों की पारी खेली. भारत के लिए आर अश्विन ने सबसे ज्यादा छह विकेट चटकाए. इसके अलावा शाहबाज नदीम ने दो और इशांत व बुमराह ने एक-एक विकेट झटका.

अश्विन ने किया कमाल

इंग्लैंड एक समय बड़ा स्कोर बनाते दिख रहा था, लेकिन अश्विन ने उसके मंसूबो पर पानी फेर दिया. जब रूट और पोप बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तो ऐसा लग रहा था कि मानो इंग्लैंड आसानी से 450 से ज्यादा रनों की बढ़त ले लेगा, लेकिन अश्विन ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

अश्विन ने रोरी बर्न्स, डोमनिक सिब्ले, बेन स्टोक्स, डोम बैस, जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन को अपना शिकार बनाया. इस तरह अश्विन ने टेस्ट की एक पारी में 28वीं बार पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए. इसके साथ ही वह टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले विश्व के आठवें गेंदबाज़ बन गए.

भारत को अब जीत के लिए अंतिम दिन 381 रन बनाने होंगे. आज उसने 13 ओवर बल्लेबाज़ी की. वहीं कल 90 ओवर का खेल होगा. ऐसे में इस टेस्ट के तीनों रिज़ल्ट निकल सकते हैं. यहां से भारत और इंग्लैंड, कोई भी जीत दर्ज कर सकता है. साथ ही ड्रॉ की भी पूरी उम्मीदें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget