एक्सप्लोरर

ग्रेग चैपल के बयान पर विराट कोहली बोले- मैं न्यू इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं

ग्रेग चैपल के बयान पर विराट कोहली ने कहा कि मैं न्यू इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं. कोहली ने कहा कि नये भारत का मतलब है जो किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने से नहीं घबराये.

एडीलेड: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को स्वयं को ‘नये भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला’ करार दिया जो पूरी उम्मीदों के साथ नयी चुनौतियों का सामना करने के लिये हमेशा तैयार रहता है. कोहली ने ग्रेग चैपल की इस टिप्पणी के संदर्भ में यह बात कही जिसमें पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा था कि वह ‘गैर आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में सबसे अधिक आस्ट्रलियाई (मानसिकता वाला खिलाड़ी) है.’’

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कोहली से उनकी आक्रामक क्रिकेट और जुझारूपन के बारे में पूछा गया जिसका जिक्र की पूर्व में भारतीय कोच रहे चैपल ने किया था. चैपल को इसी तरह की मानसिकता अपने देश के क्रिकेटरों में लगती है. कोहली ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि यह मेरी अपनी शैली है. जिस तरह से मेरा व्यक्तित्व और चरित्र है, मैं नये भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं. मैं इसे इस तरह से देखता हूं. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दिमाग में आस्ट्रेलियाई मानसिकता या इस तरह की तुलना की बात नहीं है. यह भारतीय क्रिकेट टीम को आगे बढ़ाने से जुड़ा है और पहले दिन से मेरा व्यक्तित्व ऐसा रहा है. ’’

कोहली ने कहा कि नये भारत का मतलब है जो किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने से नहीं घबराये. उन्होंने कहा, ‘‘नया भारत चुनौतियां स्वीकार करता है और उसमें आशा और सकारात्मकता भरता है. हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम अपने सामने आने वाली किसी भी तरह की चुनौती के लिये तैयार हैं. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget