एक्सप्लोरर

India vs Australia: 8 साल बाद पीटर सिडल की हुई ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में वापसी, टीम का हुआ एलान

India vs Australia: अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल को भारत के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

मुश्किल दौरे से गुज़र रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में दो ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो कि सालों से टीम से बाहर चल रहे हैं.

अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल को भारत के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

इस 34 वर्षीय तेज गेंदबाज ने शुक्रवार को 2010 के पहली बार वनडे टीम में वापसी की. यानि कि 8 साल बाद वो नेशनल टीम में खेलेंगे. उनके अलावा आरोन फिंच की अगुवाई वाली टीम में उस्मान ख्वाजा और नाथन लियोन की भी वापसी हुई है. ख्वाजा आखिरी बार साल 2017 में देश के लिए वनडे खेले थे. जबकि अब वो 2019 में भारत के खिलाफ जनवरी में ही वापसी कर रहे हैं. यानि कि वो भी पूरे 2 साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सफल हुए हैं.

आफ स्पिनर लियोन इस सत्र के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाये थे.

मिशेल मार्श और विकेटकीपर अलेक्स कैरी टीम में उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे. गेंद से छेड़छाड़ की घटना के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया दो उप कप्तान रखने की रणनीति पर चल रहा है.

तेज गेंदबाज की तिकड़ी मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिन्स को हालांकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए विश्राम दिया गया है.

बल्लेबाज ट्रेविस हेड, डार्सी शॉर्ट और क्रिस लिन को उनकी खराब फार्म को देखते हुए बाहर कर दिया गया है. आस्ट्रेलियाई चयनसमिति के अध्यक्ष ट्रेवर हान्स ने कहा कि टीम में बदलाव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम के खराब प्रदर्शन और विश्व कप को ध्यान में रखकर किये गये हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया है जिनके रहने से हमें लगता है कि वे मैच के विभिन्न चरणों में कई तरह की भूमिकाएं निभाने में सक्षम हैं. ’’

टीम इस प्रकार है: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल मार्श, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), जाइ रिचर्डसन, बिली स्टैनलेक, जेसन बेहरेनडोर्फ, पीटर सिडल, नाथन लियोन, एडम ज़म्पा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget