एक्सप्लोरर

IND vs AUS Nagpur Test: टेस्ट फॉर्मेट में भारत के लिए बड़ी दिक्कत बन गया है मिडिल-ऑर्डर, पुजारा-कोहली नहीं बना पा रहे हैं रन

India vs Australia 2023: चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली नागपुर टेस्ट की पहली पारी में भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. मध्यक्रम में लगातार फ्लोप होने की वजह से टीम को काफी परेशानी हो रही है.

Border Gavaskar Trophy IND vs AUS 2023: किसी भी टेस्ट टीम के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है. मध्यक्रम बल्लेबाजी मजबूत होने के बाद कोई भी टीम टेस्ट मैचों में बड़े स्कोर बना सकती है. अगर ऐसा नहीं होता तो टीम के ओपनर और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर हमेशा दवाब आता है, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ता है. भारतीय टेस्ट टीम में मध्यक्रम बल्लेबाजी को देखें तो ऐसा लगेगा कि इससे बढ़िया खिलाड़ी और कौन हो सकते हैं.

भारत के लिए टेस्ट मैचों में ज्यादातर नंबर 3 पर चेतेश्वर पुजारा और नंबर 4 पर विराट कोहली बल्लेबाजी करते हैं. ये दोनों सीनियर प्लेयर्स दुनिया के महान टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों से इनका बल्ला बिल्कुल शांत है. इस बात की पुष्टि पिछले कुछ मैचों में इनके आंकड़े करते हैं.

पुजारा और कोहली का बुरा फॉर्म

चेतेश्वर पुजारा को राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टेस्ट टीम का अगला दिवार कहा जाता है, लेकिन पिछले 15 टेस्ट मैचों में उन्होंने सिर्फ 31 की औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान पुजारा ने सिर्फ एक बार शतकीय और पांच बार अर्धशतकीय पारियां खेली है.

वहीं, भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान खिलाड़ी विराट कोहली की बात करें तो उनका हाल पुजारा से भी ज्यादा बुरा है. एक वक्त था जब विराट कोहली के बल्ले से टेस्ट मैचों में एक बाद के एक शतक और दोहरा शतक आते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. विराट ने पिछले 15 टेस्ट मैचों में मात्र 26 की औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली ने सिर्फ 3 अर्धशतक बनाए हैं और शतकीय पारी तो एक बार भी नहीं खेली. 

विराट का बुरा फॉर्म पिछले कई सालों से जारी था, लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्होंने हाल ही में जबरदस्त तरीके से वापसी की है. वनडे और टी-20 में विराट ने पिछले कुछ महीनों में 4 शतक जरूर लगाए हैं, लेकिन टेस्ट में उनका फॉर्म अब भी उनसे दूर है.

नागपुर टेस्ट में भी नहीं बने रन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली ने 26 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाए. हालांकि, उन्होंने दो बढ़िया चौके लगाए थे, जिसे देखकर लग रहा था कि वह टेस्ट में भी फॉर्म लेकर आए हैं. वहीं, पुजारा भी नागपुर टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 7 रन ही बना पाए और इसी वजह से भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर मुश्किल में आ गई. अब देखना होगा कि दूसरी पारी और दूसरे मैच में ये दोनों खिलाड़ी रन बना पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें : Rohit Sharma Century: नागपुर टेस्ट में शतक जड़कर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Embed widget