एक्सप्लोरर

INDvsAFG एशिया कप 2018: गलत डीआरएस लेने पर केएल राहुल को है पछतावा

India vs Afghanistan Asia Cup 2018: बीते दिन भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ सुपर फोर का अंत नहीं कर सकी. लेकिन इस मुकाबले में एशिया कप में अपना पहला मैच खेल रहे केएल राहुल ने एक शानदार अर्धशतक जमाया.

बीते दिन भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ सुपर फोर का अंत नहीं कर सकी. लेकिन इस मुकाबले में एशिया कप में अपना पहला मैच खेल रहे केएल राहुल ने एक शानदार अर्धशतक जमाया.

हालांकि राहुल कल एक ऐसी गलती हुई जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन पर खूब सवाल उठाए गए. केएल राहुल ने कल मैच में अपना विकेट बचाने के लिए एक ऐसा डीआरएस लिया जो बेकार चला गया. इसके बाद राहुल के इस डीआरएस को गंवाने के बाद एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक को आउट दिया गया जिससे वो अपने विकेट बचाने के लिए डीआरएस का उपयोग नहीं कर सके.

राहुल ने मैच के बाद कहा, 'बिल्कुल पीछे मुढ़कर देखने पर मुझे लगता है कि मुझे वो उस वक्त नहीं लेना चाहिए थे. लेकिन उस समय मुझे लगा कि गेंद विकेटों के बाहर लगी है और मुझे डीआरएस लेना चाहिए.'

राहुल ने कहा, 'कई बार बाद में देखने पर लगा कि मुझे पिछले बल्लेबाज़ों के लिए रिव्यू छोड़ देना चाहिए थे लेकिन मुझे लगा कि गेंद बाहर लगी है इसलिए मैंने चांस लिया.'

इसके अलावा राहुल के लिये यह ‘निराशाजनक’ है कि 2016 में पदार्पण करने के बाद से लेकर अब तक वह केवल 13 वनडे ही खेल पाये हैं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया टीम में एक एक स्थान के लिये कड़ी प्रतिस्पर्धा है और ऐसे में वह खीझकर चुपचाप बैठे नहीं रह सकते हैं.

राहुल ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ टाई छूटे मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि मुझे अपने खेल पर काम करना है. जैसी भी स्थिति हो मुझे उसका सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना है. कई बार यह निराशाजनक होता है लेकिन जिस तरह की प्रतिस्पर्धा है उसमें किसी का भी स्थान पक्का नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आपको अपनी बारी का इंतजार करना होता है. आपको धैर्य बनाये रखकर कड़ी मेहनत करनी होती है. जब मैं खेल नहीं रहा होता हूं तो मैं चुपचाप बैठकर खीझ सकता हूं कि मैं क्यों नहीं खेल रहा हूं, लेकिन मैं उस समय का उपयोग अपनी फिटनेस और खेल सुधारने में करता हूं.’’

राहुल का वनडे करियर भले ही 13 मैच का हो लेकिन वह बल्लेबाजी क्रम में चार भिन्न स्थानों पर बल्लेबाजी कर चुके हैं. इनमें से सात बार वह पारी का आगाज करने के लिये उतरे. राहुल ने कहा कि शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने में वह सहज महसूस करते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी क्रम में विभिन्न स्थानों पर खेलना चुनौतीपूर्ण है. मैं जूनियर क्रिकेट से ही शीर्ष क्रम में खेलता रहा हूं और यह मेरे लिये सबसे सहज स्थान है.’’

राहुल ने कहा, ‘‘लेकिन टीम वाले खेल में आपको को लचीला होना पड़ता है तथा टीम को आपको जो भी जिम्मेदारी सौंपे उसे स्वीकार करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है. दुर्भाग्य से मध्यक्रम में मुझे जो मौके मिले वह मेरे लिये अनुकूल नहीं रहे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget