एक्सप्लोरर

IND vs AUS: शमी की वापसी तय, क्या केएल राहुल को मिलेगा मौका? चौथे टेस्ट में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को इंदौर में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. कंगारू टीम ने जहां इस मैच में जीत हासिल करने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह को पक्का कर लिया है. वहीं आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए अपनी प्लेइंग 11 में जरूरी बदलाव भी करने होंगे.

भारतीय टीम को WTC में यदि अपनी जगह को पूरी तरह से पक्का करना है तो उसके लिए उन्हें अहमदाबाद टेस्ट मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है. हालांकि यदि ऐसा करने में टीम कामयाब नहीं होती है तो उसे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच में खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के परिणाम पर फिर निर्भर रहना पड़ेगा.

अहमदाबाद टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव जो तय माना जा रहा है वह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी. इंदौर टेस्ट मैच में शमी को आराम दिए जाने का फैसला लेते हुए टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह पर उमेश यादव को टीम में शामिल करने का फैसला लिया था.

क्या केएल राहुल की होगी प्लेइंग 11 में वापसी

इसके अलावा टीम में जिस एक बदलाव की उम्मीद की जा रही है वह केएल राहुल की फिर से प्लेइंग 11 में वापसी की. पिछले टेस्ट मैच में उनकी जगह पर शुभमन गिल को शामिल किया गया था जो दोनों ही पारियों में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम साबित हुए थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट राहुल को फिर से शामिल करते हुए उन्हें खुद को साबित करने का एक और मौका देने का फैसला कर सकती है.

यहां पर देखिए अहमदाबाद टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget