एक्सप्लोरर

Champions Trophy: भारत करेगा चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी! जानें कैसे एक गलती पाकिस्तान को पड़ सकती है बहुत भारी

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट किए जाने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं. अब यह टूर्नामेंट भारत में करवाया जा सकता है.

Champions Trophy 2025 Host: चैंपियंस ट्रॉफी मामले ने अब एक अलग ही मोड़ ले लिया है. इस ICC टूर्नामेंट का आयोजन अब पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत में हो सकता है. यह अपडेट ऐसे समय में आया है जब चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हैं और पीसीबी (PCB) धमकी तक दे चुका है कि अगर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं आती है तो वह भविष्य में उसके साथ कोई मैच नहीं खेलेगा. बताते चलें कि टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट किए जाने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं.

अगर पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस लेता है, ऐसी स्थिति में पूरे टूर्नामेंट को ही पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है. पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका को चैंपियंस ट्रॉफी के संभावित मेजबान के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट अनुसार अफ्रीका का विकल्प अब समाप्त हो गया है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ दिन पहले ही SA20 लीग का समापन होगा और समय रहते पिचों की मरम्मत नहीं हो पाएगी.

इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि पाकिस्तान अगर टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है या हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने से इनकार करता है तो इसकी मेजबानी भारत को सौंपी जा सकती है. यहां तक कि इस विषय में BCCI के साथ चर्चा भी शुरू हो गई है. याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने BCCI से जवाब मांगा था कि आखिर टीम इंडिया के पाकिस्तान ना आने का कारण क्या है? इस संबंध में बीसीसीआई ने आधिकारिक पत्र भी तैयार कर लिया है कि वह सुरक्षा कारणों से अपनी टीम को सरहद पार नहीं भेजना चाहता.

साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम कभी पाकिस्तान में कोई मैच या सीरीज खेलने नहीं गई है. वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पिछले 29 सालों में ऐसा पहला ICC टूर्नामेंट होने वाला है जिसकी मेजबानी पाकिस्तान को मिली. मगर भारत के रुख के कारण पाकिस्तान का यह इंतजार अभी और अधिक लंबा चल सकता है. पाकिस्तान में आयोजित हुआ कोई आखिरी आईसीसी इवेंट 1996 का वर्ल्ड कप था.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: जोहांसबर्ग में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो
प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो
संजय मांजरेकर ने बताया भारत की 'शर्मनाक' हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत
संजय मांजरेकर ने बताया भारत की 'शर्मनाक' हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
हार के बाद टीम इंडिया में 2 बदलाव, BCCI ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का किया एलान
हार के बाद टीम इंडिया में 2 बदलाव, BCCI ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का किया एलान

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget