एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारतीय बोर्ड ने इस मैच से कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को बाहर रखा है. वहीं आईपीएल के दौरान विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा चोटिल हो गए जिसके कारण उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है.

आईपीएल के धमक के बाद भारतीय टीम नए सीजन की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से करेगी. इस मैच के साथ अफगानिस्तान टेस्ट क्रिकेट में कदन रखने जा रही है. मुकाबला 14 जून से बेंगलुरू में खेला जाएगा. भारतीय बोर्ड ने इस मैच से कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को बाहर रखा है. वहीं आईपीएल के दौरान विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा चोटिल हो गए जिसके कारण उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है. उम्मीद है कि कार्तिक 8 साल बाद अपना पहला टेस्ट खेल पाएंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट को भारतीय टीम हल्के में नहीं ले रही है और इसलिए 16 सदस्यी टीम का एलान किया. मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है जहां बारिश अपना खेल दिखा सकती है. बारिश के कारण अफगानिस्तान पहले दिन प्रैक्टिस नहीं कर पाई ऐसे में अनुमान है कि मैच के दौरान भी कुछ खेल भींगे मैदान पर हो. भारतीय टीम को अफगानिस्तान के स्पिन अटैक से कड़ी चुनौती मिल सकती है ऐसे में जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक पिच पर हरी घास रहने की संभावना सबसे ज्यादा है. अफगानी स्पिन अटैक से बचने के लिए भारत हरी भरी घास के साथ टेस्ट खेल सकती है.

अगर पिच पर घास रहता है तो कप्तान अजिंक्य रहाणे निश्चित तौर पर तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे जिसमें हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर होंगे. रहाणे की सबसे बड़ी समस्या सलामी जोड़ी को लेकर होने वाली है जहां मुरली विजय,शिखर धवन और इन फॉर्म बल्लेबाज लोकेश राहुल हैं. साउथ अफ्रीका दौरे पर धवन का बल्ला टेस्ट मैच में खामोश ही रहा था और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जबकि मुरली को भारत का टेस्ट ओपनर मान लिया गया है. धवन को अगर बाहर रखा जाता है तो लोकेश राहुल स्वभाविक रूप से सलामी बल्लेबाजी करने उतरेंगे. चोटिल होने से पहले उन्होंने बल्ले से रिकॉर्ड रन बनाए थे. दूसरी तरफ उनका बल्ला इन दिनों काफी रन भी बरसा रहा है ऐसे में उनका खेलना ज्याद तय दिख रहा है.

तीसरे और चौथे नंबर पर भारत को कोई परेशानी नहीं है. जहां चेतेश्वर पुजारा और कप्तान अजिंक्य रहाणे उतरेंगे. पांचवें नंबर पर भारत के दूसरे तिहरे शतकधारी करुण नायर के अलावा कोई ऑप्शन ही नहीं बचता. छठे नंबर पर 8 साल बाद दिनेश कार्तिक टेस्ट में बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं जिसके बाद हार्दिक पांड्या आएंगे.

इसके बाद भारत का लोअर ऑर्डर शुरू होगा. आपको बता दें कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा काउंटी के दौरान चोटिल हो गए थे और उनकी फिटनेस अभी तक साबित नहीं हो पाई है दूसरी तरफ मोहम्मद शमी भी फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. शमी की जगह नवदीप सैनी को टीम में चुना गया है. ऐसे में अगर ईशांत फिट होते हैं तो उमेश यादव के साथ वो तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. अगर इशांत फिट नहीं होते हैं तो शार्दुल ठाकुर टेस्ट टीम में दिख सकते हैं. जबकि स्पिन की बागडौर आर अश्विन और चाइनामैन कुलदीप यादव संभालेंगे. शार्दुल ठाकुर को 12वें खिलाड़ी के रूप में रखा जा सकता है.

संभावित प्लेइंग इलेवन
मुरली विजय, के एल राहुल, चेतेश्वर पुजार,अजिंक्य रहाणे(कप्तान),करूण नायर,दिनेश कार्तिक,हार्दिक पांड्या,आर अश्विन,कुलदीप यादव,ईशांत शर्मा/शार्दुल ठाकुर,उमेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget