एक्सप्लोरर

IND vs AUS: आरोन फिंच ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया शिखर धवन के साथ ओपनिंग का दावेदार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि रोहित शर्मा की चोट दुर्भाग्यपूर्ण है.’उसकी जगह लेने के लिये भारत के पास मयंक के रूप में एक और बेहतरीन खिलाड़ी है.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि भारत के पास वनडे टीम में रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए कई बेहतरीन बल्लेबाज है. रोहित चोट के कारण टीम से बाहर हैं. रोहित को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी जो अब 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में ही खेल पाएंगे. उनकी गैर मौजूदगी में शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत मयंक अग्रवाल कर सकते हैं.

भारत के पास मयंक के रूप में बेहतरीन खिलाड़ी फिंच ने सीरीज के पहले मैच से पूर्व वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'वह बेहतरीन खिलाड़ी है और हमारे खिलाफ काफी कामयाब भी रहा है. रोहित की चोट दुर्भाग्यपूर्ण है.’ उन्होंने कहा कि आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं लेकिन उसकी जगह जो भी लेगा, शायद मयंक जो खुद भी शानदार फार्म में है. उसकी जगह लेने के लिये भारत के पास मयंक के रूप में एक और बेहतरीन खिलाड़ी है. फिंच आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में विराट कोहली के साथ खेले हैं. उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने भारतीय कप्तान के खेल में कमजोरियों पर गौर किया, उन्होंने कहा, 'उसमें बहुत कमजोरियां है ही नहीं. उसका रिकार्ड देखिये. हमें उसके विकेट की तलाश में रहना होगा. वह एक दिवसीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है.'

मैक्सवैल-स्टोइनिस से कप्तान को उम्मीदें चोटिल हरफनमौला मिशेल मार्श की गैर मौजूदगी के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अपनी टीम से संतुष्ट हैं. उनके पास हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के रूप में तीन हरफनमौला हैं. उन्होंने कहा कि हमारी टीम इस समय काफी संतुलत है. मैक्सवेल टी-20 क्रिकेटमें कमाल कर सकता है और उसकी गेंदबाजी में काफी सुधार आया है. स्टोइनिस ने भी अनुभव के साथ डैथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी सीख ली है. कोरोना महामारी के बीच जैव सुरक्षित माहौल में हो रहे क्रिकेट के दौरान फिंच ने खिलाड़ियों की देखभार और उनके कार्यभार के प्रबंधन पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह ध्यान देना जरूरी है कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से कैसा महसूस कर रहे हैं. सभी की तैयारियां और कार्यभार अलग है और उनका प्रबंधन जरूरी है. इस सीरीज के दौरान स्टेडियमों में सीमित संख्या में दर्शकों की वापसी होगी जिसे लेकर फिंच काफी उत्साहित हैं.

India vs Australia: टीम इंडिया को खलेगी हिटमैन रोहित शर्मा की कमी, धवन के साथ ये खिलाड़ी कर सकता है ओपनिंग

न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम को लगा बड़ा झटका, 6 खिलाड़ी निकले कोरोना पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget