एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: कप्तान रोहित शर्मा बुरी आफत में फंसे, इंडिया की पूरी बैटिंग लाइनअप पर अकेले जो रूट भारी

IND Vs ENG: भारत की बैटिंग लाइनअप में अनुभव की कमी है. भारत के सभी बल्लेबाजों से ज्यादा टेस्ट अकेले जो रूट ने खेले हैं.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 15 फरवरी से शुरू होने जा रहे तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है. टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के पास 100 टेस्ट खेलने का भी अनुभव नहीं है. इंग्लैंड के जो रूट अकेले ही टेस्ट खेलने के मामले में टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों पर भारी पड़ते हुए नज़र आ रहे हैं. तीसरे टेस्ट में भारत के पास प्लेइंग 11 के लिए जो विकल्प मौजूद हैं उनमें सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव रोहित शर्मा के पास है. रोहित के अलावा शुभमन गिल ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 10 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं.

भारत के पास तीसरे टेस्ट के लिए रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटिदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और केएस भरत के विकल्प मौजूद हैं. रोहित शर्मा ने अभी तक 56 टेस्ट मैच खेले हैं. शुभमन गिल 22 टेस्ट के साथ भारत के दूसरे सबसे ज्यादा अनुभवी बल्लेबाज हैं. तीसरे स्थान पर केएस भरत हैं जो कि तीसरे टेस्ट में प्लेइंग 11 से बाहर रह सकते हैं. भरत के पास 7 टेस्ट खेलने का अनुभव है. यशस्वी जायसवाल ने अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं. रजत पाटिदार को पिछले मैच में ही डेब्यू का मौका मिला था. सरफराज खान और ध्रुव जुरेल अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू तक नहीं कर पाए हैं.

राहुल और कोहली बाहर हुए

वहीं इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट अभी तक 137 टेस्ट खेल चुके हैं. टीम इंडिया की पूरी बैटिंग लाइनअप के पास 98 मैच खेलने का ही अनुभव है. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि विराट कोहली इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. विराट कोहली के पास 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव है. केएल राहुल भी चोटिल होने की वजह से तीसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. राहुल ने अभी तक भारत के लिए 50 टेस्ट मैच खेले हैं. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा को तीसरे टेस्ट में गैर अनुभवी बल्लेबाजों के साथ ही इंग्लैंड का मुकाबला करने के लिए मैदान पर उतरना होगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget