एक्सप्लोरर

पूर्व कप्तान अज़हरुद्दीन बोले, 'टीम इंडिया के पास है ऑस्ट्रेलिया में जीतने का बेहतरीन मौका'

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन को लगता है कि भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का ये सुनहरा मौका है.

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया की नज़रें अपने साल के एक और मुश्किल दौरे पर है. भारतीय टीम इसी महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी जहां पर उसे लंबी सीरीज़ खेलनी है.

लेकिन इस सीरीज़ से पहले भारत और खुद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज़ों का भी यही मानना है कि भारत के पास इस सीरीज़ को जीतने का ये सबसे सुनहरा मौका है. इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने सबसे खराब दौर से गुज़र रही है और उनके पास स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज भी नहीं हैं.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को कहा कि भारत के आस्ट्रेलिया दौरे में जीतने की अच्छी संभावनाएं हैं. पूर्व कप्तान ने हालांकि माना कि इसके लिए भारत को कड़ी मेहनत करनी होगी.

अजहरूद्दीन ने यहां ईडन गार्डेन्स में कहा, "भारत के आस्ट्रेलिया में जीतने की अच्छी संभावनाएं हैं. भारतीय टीम अच्छी है और इसलिए मैं उसे जीत का प्रबल दावेदार मानता हूं. आस्ट्रेलिया में हालांकि जीतना आसान नहीं होगा लेकिन यह भारतीय टीम जीत सकती है."

अजहर के अलावा इस सम्मेलन में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा, कार्ल हूपर, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भी मौजूद थे. इन सभी ने चर्चा में हिस्सा लिया और 1993 सीएबी टूर्नामेंट 'द हीरो कप' की 25वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया.

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष डालमिया पर लेक्चर देने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ भी इस चर्चा का हिस्सा थे.

अजहर से कुकाबुरा गेंद को लेकर चल रहे विवाद के बारे में भी पूछा गया. हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने भी कहा था कि कुकाबुरा गेंद वक्त के साथ मुलायम हो जाती है जिससे आस्ट्रेलिया में शॉट लगाना आसान होता है.

अजहर ने कहा, "मेरा मानना है कि अलग-अलग देशों में अलग-अलग गेंदों का इस्तेमाल होता है. आप नियमों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. हां कुकाबुरा गेंद के साथ बात यह है कि ये ज्यादा स्विंग नहीं करती. इंग्लैंड में ड्यूक गेंद का इस्तेमाल होता है जबकि भारत में एसजी गेंद का."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget