एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: अगर पाकिस्तान को दी मात तो वर्ल्ड कप जीत सकता है भारत, सुरेश रैना का दावा

T20 World Cup 2022: भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलना है. भारत का वर्ल्ड कप में आगे का सफर इस मुकाबले से तय होगा.

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से होनी है. दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नज़र भारत और पाकिस्तान के इस महामुकाबले पर है. भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान को मात देने में कामयाब रहती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर सकती है.

पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था. यह पहला मौका था जब पाकिस्तान ने किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को मात दी. इस बार फैंस को टीम इंडिया से पिछली हार का बदला लेने की उम्मीद है. सुरेश रैना ने इसी मद्देनज़र कहा, ''जरूर, अगर हम पाकिस्तान को शुरुआती मुकाबले में हरा देते हैं तो हमारा वर्ल्ड कप जीतना तय है.''

सुरेश रैना का मानना है कि टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन कर रही है. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''भारतीय टीम फिलहाल अच्छे फॉर्म में है. शमी ने चोटिल बुमराह को रिप्लेस किया है. हमारी गेंदबाजी अच्छी है. अर्शदीप हैं. सुर्यकुमार बेहतरीन फॉर्म में हैं. विराट कोहली भी अपनी पुरानी फॉर्म को हासिल कर चुके हैं.''

शमी को बताया परफेक्ट रिप्लेसमेंट

रैना ने रोहित शर्मा की कप्तानी को सराहा है. उन्होंने कहा, ''एक लीडर के तौर पर रोहित शर्मा शानदार हैं. अगर हम जीत के साथ आगाज करते हैं तो यह हमारे लिए बहुत अच्छा होगा. पूरा देश टीम के साथ खड़ा है. हमें उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जरूर जीतने में कामयाब रहेगी.''

बता दें कि पिछले हफ्ते ही मोहम्मद शमी ने जसप्रीत बुमराह को वर्ल्ड कप की टीम में रिप्लेस किया है. वार्म अप मैच में ही शमी ने अपनी फॉर्म और फिटनेस को साबित किया. शमी ने मैदान पर वापसी करते ही एक ओवर में तीन विकेट हासिल किए और इंडिया को 6 रन से जीत दिला दी. रैना ने शमी को बुमराह का परफेक्ट रिप्लेसमेंट बताया है.

Watch: महामुकाबले की तैयारी साथ-साथ, पाकिस्तानी सलामी जोड़ी के साथ नेट प्रैक्टिस करते दिखे विराट कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?
दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में कितने हुए बदलाव
दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में कितने हुए बदलाव
दूसरे वनडे से पहले भारतीय गेंदबाज को मिली कड़ी सजा, ICC ने लिया सख्त एक्शन; ये रही वजह
दूसरे वनडे से पहले भारतीय गेंदबाज को मिली कड़ी सजा, ICC ने लिया सख्त एक्शन
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला

वीडियोज

'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget