एक्सप्लोरर

Blind T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को हराकर जीता नेत्रहीन टी20 वर्ल्ड कप

Blind T20 World Cup 2022: टीम इंडिया ने नेत्रहीन टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइलन में उसने बांग्लादेश को 120 रन से शिकस्त दी. भारत ने यह खिताब तीसरा बार जीता है.

India Win Blind T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम ने नेत्रहीन टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. शनिवार (17 दिसंबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में उसने बांग्लादेश को 120 रन से शिकस्त दी. भारत ने यह खिताब तीसरी बार जीता है. इससे पहले भारत ने 2012 और 2017 में ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप जीता था. टीम इंडिया के तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने पर पूर्व क्रिकेटरों समेत फैंस ने जमकर बधाई दी है. 

भारत ने बनाए 277 रन

चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग. इस दरम्यान भारत ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए. सुनील रमेश ने शतकीय पारी खेलते हुए 63 गेंद पर 136 रन बनाए. वहीं कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने 50 गेंद पर 100 रन की पारी खेली. इन दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 247 रन की साझेदारी की. इससे पहले भारत ने 29 रन पर 2 विकेट खो दिए थे. 

बांग्लादेश ने बनाए 157 रन

जीत के लिए 278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी. इस तरह उसे इस खिताबी मुकाबले में 120 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारत की कसी गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज बेबस नजर आए. टीम इंडिया की तरफ से ललित मीना और अजय कुमार ने 1-1 विकेट लिया. भारत ने इस बार ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी. अगले विश्व कप साल 2024 में पाकिस्तान में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: बांग्लादेश के लिए शतक जड़कर जाकिर हसन ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget