एक्सप्लोरर

IND vs WI: टेस्ट में रोहित शर्मा का कोई मुकाबला नहीं, 10वां शतक लगाकर हिटमैन ने हासिल की ये खास उपलब्धि

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के ज़रिए अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया. इस शतक के बाद रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Rohit Sharma Test Record: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी. टेस्ट क्रिकेट में यह रोहित शर्मा का 10वां शतक था. अपने इस शतक के साथ रोहित शर्मा ने एक बड़ा ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. रोहित शर्मा ने 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली थी. 

इस शतक के साथ बाद रोहित शर्मा इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिनके पहले 10 टेस्ट शतक उन मैचों में आए हैं, जिसमें भारत को जीत मिली है. यानी, रोहित शर्मा ने अब तक जिस भी टेस्ट में शतक लगाया है, उसमें भारतीय टीम ने जीत अपने नाम की है. इससे पहले भारतीय कप्तान ने इसी साल खेली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में शतक (120) जड़ा था, जिसमें टीम ने एक पारी और 132 रनों से जीत अपने नाम की थी. 

रोहित शर्मा ने अपना टेस्ट डेब्यू नवंबर, 2013 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ किया था. वे अब तक 51 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इन मैचों की 86 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 45.97 की औसत से 3540 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने एक दोहरे शतक के साथ 10 शतक जड़े हैं. इसके अलावा उन्होंने 14 अर्धशतक लगाए हैं. 

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टीम ने दर्ज की शानदार जीत

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दो मैचों की सीरीज़ का पहला टेस्ट डोमिनिका में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और पहली पारी में 150 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 421 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी. इसके बाद दूसरी पारी के लिए बल्लेबाज़ी करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम 130 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में एक पारी और 141 रनों से जीत दर्ज की.  

 

ये भी पढ़ें...

Watch: लाइव मैच में गिल और इशान के साथ विराट कोहली ने की ऐसी मस्ती, रिएक्शन देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget