एक्सप्लोरर

IND vs WI: Mukesh Kumar को IPL के दौरान धोनी से मिली थी खास सलाह, बताया कंधे पर हाथ रख क्या कही थी बात

Mukesh Kumar IND vs WI: मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 के दौरान क्या सलाह दी थी. मुकेश को भारत की वनडे और टेस्ट टीम में जगह मिली है.

Mukesh Kumar India vs West Indies 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मुकेश कुमार ने घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके साथ-साथ उन्होंने इंडियन प्रीमयिर लीग में भी अच्छा परफॉर्म किया है. मुकेश को इसी वजह से टीम इंडिया में जगह मिली है. वे भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं. मुकेश को अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिल सका है. मुकेश ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की. उन्होंने बताया कि धोनी ने क्या सलाह दी थी.

मुकेश कुमार ने आईपीएल में अभी तक 10 मैच खेल हैं और इस दौरान 7 विकेट लिए हैं. वे इस 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा था. मुकेश ने इस दौरान धोनी से बातचीत की थी. इंडिया टुडे पर छपी एक खबर के मुताबिक मुकेश ने कहा, ''मैं हमेशा धोनी भैया (महेंद्र सिंह धोनी) से मिलना चाहता था और कुछ चीजों पूछना चाहता था. आईपीएल की वजह से यह संभव हो सका. मैंने उनसे पूछा कि आप बतौर कप्तान और विकेटकीपर अपने गेंदबाजों से क्या कहते हैं.'' 

मुकेश ने कहा, ''उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और कहा, मैं अपने गेंदबाजों से कहता हूं कि जब आप कोशिश नहीं करेंगे, तब तक नहीं सीखेंगे. आप जो करना चाहते हैं वही कीजिए. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो सीख नहीं पाएंगे. उन्होंने रिजल्ट को भूल जाने को कहा और सिर्फ कोशिश करने की सलाह दी. उन्होंने चीजों को बहुत ही आसान तरीके से समझाया.''

भारतीय गेंदबाज ने कहा, ''मैं दिल्ली कैपिटल्स का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे मौका दिया. आईपीएल में अच्छा अनुभव रहा. ईशांत भैया (ईशांत शर्मा) ने भी काफी मदद की. उन्होंने मुझे गेंद को कई एंगल से फेंकने का तरीका बताया. उन्होंने मुझे बॉलिंग को और बेहतर करने की सलाह दी.''  

यह भी पढ़ें : Suryakumar Yadav IND vs WI: 'जो मैंने कभी नहीं किया वह कर रहे हैं सूर्या', पढ़ें डिविलियर्स ने तारीफ के साथ क्या बताई बड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget