एक्सप्लोरर

IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया पहले कर रही है बल्लेबाजी, कुलदीप और शमी को मिला मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे तीसरे और फाइनल टी20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यहां वेस्टइंडीज की तरफ से टीम में कोई बदलाव नहीं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े में तीसरे और फाइनल टी20 का आगाज हो चुका है. इस दौरान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यहां टीम इंडिया में दो बदलाव हुए हैं. टीम में चहल की जगह कुलदीप और जडेजा की जगह शमी को शामिल किया गया है. इस आखिरी और फाइनल टी20 में जो टीम जीतेगी वो इस तीन टी20 मैचों की सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी. यहां टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी दिक्कत आज अपनी फील्डिंग में सुधार करना है क्योंकि पिछले मैच में टीम इंडिया ने दूसरा टी20 फील्डिंग की वजह से ही गंवाया था. वहीं वेस्टइंडीज की टीम दूसरे टी20 में भारत को 8 विकेट से हराने के बाद काफी आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. यहां टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए वानखेड़े में खेल चुके हैं ऐसे में उनके पास पिच और मैदान को समझने का बेहतरीन अनुभव है. दोनों टीमें चाहेगी कि वो कोई गलती न करे. वेस्टइंडीज की तरफ से इवेन लेविस और सिमसं बेहतरीन फॉर्म में है. दोनों बल्लेबाज लगातार भारतीय गेंदबाजों की खबर ले रहे हैं. ऐसे में भारत को अगर जीतना है तो इन दोनों को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना होगा. लेकिन इस बीच पोलार्ड और हेटमायर भी भारत के लिए एक चिंता हैं. क्योंकि इन दोनों के आउट होने के बाद ये दो बल्लेबाज भी काफी तेज खेलते हैं. भारत की तरफ से बात करें तो विराट कोहली और शिवम दुबे को छोड़ दें तो कोई खिलाड़ी भी फॉर्म में नहीं हैं. पिछले मैच में जरूर हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे ने अर्धशतक जमाया था, लेकिन क्या वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता रख पाते हैं इस पर सवाल है. रोहित का बल्ला दोनों मैचों में खामोश रहा है और यह भी भारत के लिए चिंता ही है. ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर उम्मीद पर खरा नहीं उतरे हैं. विंडीज की बात की जाए तो उसकी चिंता गेंदबाजी में जाया गए अतिरिक्त रन होंगे. पहले मैच में हार का कारण कप्तान कीरोन पोलार्ड ने इन्हीं अतिरिक्त रनों को बताया था. दूसरे मैच में भी टीम ने काफी अतिरिक्त रन दिए थे. अगर विंडीज के गेंदबाजों के अतिरिक्त रनों की संख्या घटा दी जाए तो भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बड़ा सवाल बन जाएगा. दो बार की टी-20 विश्व विजेता का ध्यान इस निर्णायक मैच में गेंदों को नियंत्रित करने पर होगा. बाकी उसकी बल्लेबाजी दोनों मैचों में अच्छी रही है. टीमें : दोनों टीमें भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव. वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), लेंडल सिमंस, इविन लेविस, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, हेडेन वॉल्श, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, केसरिक विलियम्स, खैरी पियरे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल
WI-W vs IRE-W: WI-W vs IRE-W: ‘लेडी क्रिस गेल’ हेली मैथ्यूज ने ठोके नाबाद 159 रन, वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से जीता मैच
WI-W vs IRE-W: ‘लेडी क्रिस गेल’ हेली मैथ्यूज ने ठोके नाबाद 159 रन, वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से जीता मैच
हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget