एक्सप्लोरर

IND vs SL: तीसरे वनडे में उतरते ही विराट कोहली ने अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ पूरे किए 50 मैच

Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का 50वां वनडे मुकाबला खेलने उतरे.

Virat Kohli 50th ODI against Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वहीं इस मुकाबले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने उतरते के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. विराट का यह श्रीलंका के खिलाफ 50वां वनडे मुकाबला है.

श्रीलंका के खिलाफ विराट के 50 वनडे पूरे
श्रीलंका के खिलाफ ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, यह श्रीलंका के खिलाफ उनका 50वां वनडे मैच है. वह इस टीम के खिलाफ सातवें सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 84 वनडे मुकाबले खेले हैं. सचिन के बाद दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नंबर है वह श्रीलंकाई टीम के खिलाफ 67 वनडे मैच खेल चुके हैं.

कमाल की फॉर्म में हैं विराट
ग्रीनफील्ड स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 50वां वनडे मैच खेल रहे विराट कोहली इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इस सीरीज के पहले मुकाबले में शानादार 113 रनों की मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली थी. यह उनके वनडे करियर का 45वां शतक था. विराट आज के मैच को भी यादगार बनाना चाहेंगे और श्रीलंका के खिलाफ एक और बड़ा शतक लगाने के इरादे से उतरेंगे.

आपको बता दें कि भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ चल रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. ऐसे में टीम इंडिया आखिरी मुकाबला जीतकर क्लीन स्वीप के जरिए श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी.

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर – 84 मैच

महेंद्र सिंह धोनी – 67

सुरेश रैना – 55

वीरेंद्र सहवाग – 55

युवराज सिंह – 55

मोहम्मद अजहरुद्दीन – 53

विराट कोहली – 50*       

यह भी पढ़ें:

Army Day 2023: आर्मी डे के मौके पर रवींद्र जडेजा और युवराज सिंह ने किया सेना को सलाम, खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget