एक्सप्लोरर

VIDEO: कोच द्रविड़ ने लिया सूर्यकुमार का हंसा देने वाला इंटरव्यू, देखें दिलचस्प सवालों के क्या दिए जवाब

India vs Sri Lanka: सूर्यकुमार यादव ने कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत करते हुए कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के साथ-साथ फैमली को लेकर भी बात की.

India vs Sri Lanka Rajktot: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने राजकोट में खेले गए मुकाबले में तूफानी शतक जड़ा. सूर्या ने मैच के बाद कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत की. द्रविड़ ने बहुत ही दिलचस्प अंदाज में सूर्या का इंटरव्यू लिया. इसका वीडियो बीसीसीआई ने ट्वीट किया है. सूर्या ने इस इंटरव्यू में अपने परफॉर्मेंस के साथ-साथ करियर से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.

द्रविड़ ने हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘यह अच्छा है कि यहां मेरे साथ कोई है, जिसने बचपन में मुझे बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा.’’ इस पर सूर्यकमार ने जवाब दिया, ‘‘नहीं, मैंने देखा (आपको बल्लेबाजी करते हुए) है.’’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘वास्तव में मेरे लिए किसी एक पारी को चुनना मुश्किल है. मैंने उन सभी कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी का आनंद लिया जहां मैं बल्लेबाजी करने गया था. मैंने पिछले एक साल में जो कुछ भी किया वहां मैंने सिर्फ अपने खेल का आनंद लिया. मैं फिर वही काम कर रहा हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, मैं जितना संभव हो आनंद लेने और खुद को जाहिर करने की कोशिश करता हूं. उन कठिन परिस्थितियों में टीम मैच जीतने की कोशिश करती हैं. मैं मैच में टीम को बनाए रखने की कोशिश करता हूं. अगर यह मेरे और टीम के लिए अच्छा काम करता है तो मैं खूश हूं.’’

सूर्यकुमार ने हाल के दिनों में अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को और द्रविड़ को भी दिया. यह बल्लेबाज जब भारत ए स्तर पर अपनी जगह पक्की कर रहा था तब द्रविड़ उस टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘अब तक की मेरी क्रिकेट यात्रा में परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है. जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो वे ही थे जिन्होंने मेरी मदद की. मेरे पिताजी एक इंजीनियर हैं इसलिए मेरे परिवार में खेल का कोई इतिहास नहीं है. मुझे थोड़ा अलग होना पड़ा जिससे कि उन्हें मेरे अंदर चिंगारी दिखे और वह मेरा साथ दें.’’

यह भी पढ़ें : INDvSL: सूर्या ने बुरे वक्त में भी नहीं मानी हार, खराब प्रदर्शन की वजह से कप्तानी छिनने के साथ टीम से हुए थे बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget