एक्सप्लोरर

IND VS SL: जसप्रीत बुमराह की पहले वनडे में वापसी तय, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे 10 जनवरी को खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह का वापसी तय है.

Jasprit Bumrah India vs Sri Lanka 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है. वह छह महीने बाद भारत की वनडे टीम में वापसी करेंगे. बुमराह ने अपना आखिरी वनडे जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला था. उसके बाद से वह चोट की वजह से भारत की वनडे टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. बीते महीने श्रीलंका के खिलाफ जब वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन किया या तो भारतीय दल में जसप्रीत बुमराह को भी जगह मिली. आइए आपको पहले मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं. 

पहले वनडे में खेल सकते हैं बुमराह

श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में वनडे में जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना तय है. इस मुकाबले के जरिए भारत 2023 वर्ल्ड कप की तैयारी का आगाज करेगा. विश्व कप तक टीम मैनेजमेंट ज्यादातर उन्हीं गेंदबाजों को मौका देगा जो उसकी विश्व कप योजना में शामिल हैं. इसलिए बुमराह को सीरीज के पहले मुकाबले में मौका दिया जा सकता है. दूसरी बात भारत का यह तेज गेंदबाज चोट के चलते काफी दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहा है. ऐसे में भारत अपने इस प्रमुख बॉलिंग हथियार को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टेस्ट करना चाहेगा. 

तीन महीने बाद होगी वापसी

जसप्रीत बुमराह को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह करीब तीन महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच बीते साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. उस मुकाबले में बुमराह काफी महंगे साबित हुए थे. उसी मैच के दौरान बुमराह की चोट दोबारा उभर आई थी. जिसके बाद वह आईसीसी टी20 विश्व कप जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे. उसके बाद बुमराह न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के अलावा श्रीलंका के विरुद्ध टी20 श्रृंखला में भाग नहीं ले पाए. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन XI: रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमरान मलिक

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन XI: दसुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, चरिथ असालंका, धनंजय डि सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, दिलशान मधुशंका, महेश तीक्षणा, लाहिरू कुमार.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं नाथन लियोन, WTC में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

Team India: अगले 24 घंटे में भारतीय क्रिकेट की बदल जाएगी तस्वीर, रोहित शर्मा और विराट कोहली का बाहर होना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget