एक्सप्लोरर

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पुणे टी20 में भारत पर भारी पड़ सकती है यह गलती, नहीं हुआ सुधार तो होगा बड़ा नुकसान

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच पुणे में टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत को टॉप बैटिंग ऑर्डर में सुधार की जरूरत होगी.

India vs Sri Lanka 2nd T20 Pune: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच भारत ने मुंबई में जीता था. अब दूसरा मुकाबला गुरुवार को पुणे में खेला जाएगा. टीम इंडिया को पुणे टी20 में और इसके बाद भी एक अहम बदलाव की जरूरत है. भारत का टॉप बैटिंग ऑर्डर श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाया. टीम इंडिया के बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ भी कुछ खास नहीं कर पाए थे.

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 162 रन बनाए थे. इस दौरान ओपनर ईशान किशन ने 37 रनों का योगदान दिया था. ईशान के अलावा टॉप बैटिंग ऑर्डर का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था. इस मैच में शुभमन गिल 7 रन बनाकर आउट हुए थे. जबकि संजू सैमसन 5 रन बनाकर चलते बने थे. हालांकि वे अब चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. सूर्यकुमार यादव भी 7 रन बनाकर आउट हो गए थे.

टीम इंडिया को बैटिंग में सुधार की जरूरत है. भारतीय टीम के खिलाफ श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश दौरे पर थे. वे बांग्लादेश के सामने भी काफी दिक्कतों का सामना कर रहे थे. अब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जाएगा. इसके बाद तीसरा टी20 मैच और फिर वनडे सीरीज का आगाज होगा. अगर भारतीय टीम ने बैटिंग में दम नहीं दिखाया तो उसको सीरीज से हाथ धोना पड़ सकता है.

भारतीय टीम विश्वकप से पहले कई मैच खेलेगी. वह श्रीलंका के बाद जनवरी में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी. न्यूजीलैंड के भारत दौरे का 18 जनवरी से आगाज होगा, जो कि 1 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भी भारत आ रही है. 

यह भी पढ़ें : VIDEO: टीम इंडिया को मिल गया सबसे बड़ा 'रफ्तार का सौदागर', देखें मैदान पर कैसे आग उगल रही हैं गेंदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget