एक्सप्लोरर

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचने की पूरी तैयारी, वीडियो में देखें भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत

IND vs SA Test Series: भारतीय टीम को आज तक दक्षिण अफ्रीका में एक बार भी टेस्ट सीरीज में जीत नहीं मिली है. इस बार टीम इंडिया इस सिलसिले को तोड़ने के लिए जमकर तैयारी कर रही है.

Team India In Practice Mode: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है. BCCI ने टीम इंडिया के अभ्यास सत्रों के कुछ वीडियो शेयर किए हैं, इनमें भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका की सीम और स्विंग की मददगार पिचों से निपटने के लिए बैटिंग सेशन में हिस्सा ले रहे हैं तो दूसरे वीडियो में सभी प्लेयर्स फील्डिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं

वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली इसी टेस्ट सीरीज से क्रिकेट के मैदान में वापसी कर रहे हैं. एक महीने से क्रिकेट से दूर रहने के बाद इन दोनों ने सेंचुरियन में जमकर बल्लेबाजी अभ्यास किया है. यहां श्रेयस अय्यर से लेकर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी खूब मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

फील्डिंग सेशन के वीडियो में भारतीय खिलाड़ी स्लिप से लेकर बाउंड्री तक, मैदान के हर कोने में कैच लपकने के लिए पसीना बहाते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान खिलाड़ियों को मुश्किल कैचों का तो अभ्यास कराया ही गया, साथ ही आसान कैच के लिए भी प्रैक्टिस कराई गई. यहां राहुल द्रविड़ भी खिलाड़ियों को कैच प्रैक्टिस कराते दिखे.

दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीत का इंतजार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है. यह मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. बता दें कि भारतीय टीम ने आज तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. यहां टीम इंडिया ने 8 टेस्ट सीरीज खेली है, जिनमें एक सीरीज ड्रॉ रही है और बाकी सात सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड
इन 8 सीरीज के तहत दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया ने कुल 23 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें उसे केवल 4 मुकाबलों में जीत हासिल हो सकी है. यहां उसने 12 मुकाबलों में मात खाई है और 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. इन आंकड़ों से समझ सकते हैं कि दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट जीतना टीम इंडिया के लिए हमेशा से कितना मुश्किल रहा है.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: रोहित ब्रिगेड बदलेगी 31 साल पुराना इतिहास? जानिए भारत की दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने की कितनी है उम्मीद

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget