एक्सप्लोरर

Ind vs SA: खतरे में Sachin Tendulkar और Virat Kohli का ये रिकॉर्ड, 48 रन बनाते ही आगे निकल जाएंगे KL Rahul

KL Rahul: राहुल साउथ अफ्रीका में एक खास मुकाम हासिल करने के करीब हैं. वह अगर 48 रन और बना लेते हैं तो साउथ अफ्रीका में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

KL Rahul needs 48 runs to break record: भारत और साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मैच सेंचुरियन (Centurion) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया (Team India) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहला दिन ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) के नाम रहा. वह 122 रन बनाकर नाबाद हैं. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 3 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए. राहुल ने टेस्ट करियर का अपना सातवां शतक जड़ा. 

इस पारी में राहुल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वह साउथ अफ्रीका में शतक जड़ने वाले भारत के दूसरे ओपनर बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा वसीम जाफर कर चुके हैं. उन्होंने 2007 की सीरीज में 116 रन बनाए थे. इसके अलावा सेंचुरियन में शतक बनाने वाले वह दुनिया के तीसरे विदेशी बल्लेबाज हैं. राहुल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के नाम भी यहां पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. राहुल ने जो 7 शतक बनाए हैं वो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका में  आए हैं. इंग्लैंड में उनके नाम दो शतक है. राहुल 6 देशों में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे ओपनर हैं. इससे पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ही ऐसा कर सके हैं.

केएल राहुल का यह SENA देशों( साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में बतौर ओपनर चौथा शतक है. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, रवि शास्त्री और वीनू मांकड़ को पीछे छोड़ दिया है. तीनों ने 3-3 शतक लगाए हैं. राहुल अब सिर्फ गावस्कर से पीछे हैं. सुनील गावस्कर ने SENA देशों में सबसे अधिक 8 शतक लगाए हैं. 

खतरे में तेंदुलकर और कोहली का रिकॉर्ड

सेंचुरियन टेस्ट का पहला दिन खत्म होने पर राहुल 122 रन बनाकर खेल रहे हैं. राहुल साउथ अफ्रीका में एक खास मुकाम हासिल करने के करीब हैं. वह अगर 48 रन और बना लेते हैं तो साउथ अफ्रीका में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. साउथ अफ्रीका में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 1997 की सीरीज में 169 रन बनाए थे. इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने भी 150 रन की पारी खेली है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget