एक्सप्लोरर

Ind vs SA 2nd ODI: दूसरे वनडे में टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, कप्तान राहुल ने टीम सेलेक्शन को लेकर किया हैरान

Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. तीनों मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है.

Playing 11 of Team India: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. तीनों मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कप्तान केएल राहुल का ये फैसला हैरान करने वाला है. दरअसल पहले वनडे में हार के बाद माना जा रहा था कि टीम इंडिया दूसरे मैच में कुछ बदलाव के साथ उतरेगी.

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह दीपक चाहर और वेंकटेश अय्यर की जगह सूर्य़कुमार यादव को प्लेइंग 11 में शामिल करने की उम्मीद थी. वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम की बात करें तो उसमें एक बदलाव किया गया है. तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को आराम दिया गया है. उनकी जगह सिसांदा मगाला को शामिल किया गया है.

टॉस के बाद दोनों कप्तानों ने क्या कहा

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि ये विकेट सीधा और सपाट लग रहा है. इस पिच पर ये दूसरा मैच है. अनुमान है कि विकेट बाद में धीमा होगा. हम बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. राहुल ने आगे कहा कि बीच के ओवरों में हम साझेदारी नहीं कर सके और पिछले गेम से यही सीख मिली. उम्मीद है कि हम आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे. बल्लेबाजों ने खुद महसूस किया कि कहां गलती हुई है, हम इससे सीखेंगे और हमने इसके बारे में बात की है. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं. 

वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, जैसा कि केएल ने कहा कि यह विकेट काफी सपाट है. मुझे लगता है कि पहले घंटे में गेंद स्विंग होगी, अगर हम शुरू में कुछ विकेट निकाल लें तो उन्हें दबाव में डाल सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमें मूल बातें अच्छी तरह से करनी होंगी. हमारी टीम में एक बदलाव किया गया है.  टेस्ट सीरीज़ में मार्को जानसेन पर बोझ था और उन्हें इस मैच के लिए आराम दिया गया है. 

 दोनों टीमें इस प्रकार-

भारतीय टीम- केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल.

दक्षिणी अफ्रीकी टीम- तेंबु बावुमा, क्विटंन डिकॉक, जानेमन मलान, एडेन मार्करम, वान डर डुसें, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, लंगी एनगिडी, सिसांदा मगाला और तबरेज शम्सी.

ये भी पढ़ें-Harbhajan Singh Corona Positive: कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हरभजन सिंह, खुद को किया आइसोलेट, लोगों से की ये अपील

IPL Auction 2022: धोनी की CSK से कोहली की RCB तक, जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget