एक्सप्लोरर

IND vs SA: नए साल में जीत के साथ शुरुआत करेगी टीम इंडिया? आंकड़ों से जानें इस सवाल का जवाब

Cape Town Test: दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आज तक भारतीय टीम एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीत पाई है. वर्तमान स्क्वाड में मौजूद भारतीय खिलाड़ियों का भी यहां प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

IND vs SA 2nd Test Match Prediction: भारतीय टीम साल 2024 का अपना पहला मुकाबला कल (3 जनवरी) से शुरू कर रही है. केपटाउन में वह दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी. दो मैचों की टेस्ट सीरीज के इस आखिरी मुकाबले को भारतीय टीम हर हाल में जीतना चाहेगी. पहला मुकाबला गंवाने के बाद उसे यह सीरीज ड्रॉ कराने के लिए केपटाउन टेस्ट में जीत की दरकार है. क्या भारतीय टीम ऐसा कर पाएगी? क्या नए साल में वह जीत के साथ शुरुआत करेगी? आइये जानते हैं...

केपटाउन के न्यूलैंड्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा. यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. भारतीय टीम ने अब तक इस मैदान पर 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उसे 4 में हार मिली है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. यानी केपटाउन में वह आज तक टेस्ट मुकाबला नहीं जीत पाई है.

दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर मौजूद भारत की टेस्ट स्क्वाड के 6 खिलाड़ी केपटाउन में पहले भी टेस्ट मैच खेले चुके हैं. इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन यहां बेरंग रहा है. चार खिलाड़ी तो बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. विराट कोहली और बुमराह ने यहां कुछ हद तक औसत प्रदर्शन किया है. 

रोहित से लेकर शार्दुल तक, सब फ्लॉप
रोहित शर्मा ने केपटाउन में एक टेस्ट मैच खेला है और इस मुकाबले की दोनों पारियों में वह कुल 21 रन ही बना पाए थे. विराट कोहली ने इस मैदान पर दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में 141 रन बनाए हैं. केएल राहुल यहां एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में महज 22 रन बना पाए हैं. आर अश्विन यहां दो टेस्ट मैचों में केवल दो विकेट चटका सके हैं. शार्दुल ठाकुर को भी यहां केवल दो विकेट मिले हैं. जसप्रीत बुमराह यहां ठीक-ठाक रहे हैं. उन्होंने 2 टेस्ट मैचों की4 पारियों में कुल 10 विकेट चटकाए हैं.

जीत की हल्की सी उम्मीद है जिंदा
केपटाउन में टीम इंडिया का पिछला रिकॉर्ड और यहां भारतीय दिग्गजों के आंकड़े देखकर तो नए साल की शुरुआत जीत के साथ होने की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है. हालांकि पिछले 4-5 साल में टीम इंडिया ने कई ऐसे मैदानों पर जीत दर्ज की है, जहां वह कभी नहीं जीती थी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए एक छोटी सी उम्मीद बनी हुई है.

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli: वनडे के किंग को टेस्ट में हासिल करने हैं कई मुकाम, जानें रेड बॉल गेम के दिग्गजों के बीच कहां ठहरते हैं विराट कोहली

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget