एक्सप्लोरर

IND vs SA, 1st test Day-2 Tea-: मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक की मदद से विशाल स्कोर की तरफ बढ़ी भारतीय टीम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्टे मैच के दूसरे दिन टी-ब्रेक तक भारतीय टीम ने मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक की मदद से 5 विकेट पर 450 रन बना लिए.

मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक से भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन टी-ब्रेक तक 5 विकेट पर 452 रन बना लिए हैं. टी-ब्रेक से कुछ देर पहले मयंक 215 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे सत्र के खत्म होने तक हनुमा विहारी आठ और रवींद्र जडेजा छह रन बनाकर खेल रहे हैं.

मयंक का यह पहला टेस्ट शतक है और अपने पहले ही शतक को वे दोहरे में तब्दील करने में सफल रहे हैं. इसी के साथ वह पहले टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले करुण नायर और विनोद कांबली ऐसा कर चुके हैं.

पहले दिन 84 रनों पर नाबाद लौटेने वाले मयंक ने दूसरे दिन 69वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने 100 रन पूरे किए. पहले सत्र में मयंक, रोहित की छत्र छाया में रहकर उनका साथ देते रहे. रोहित 176 के निजी स्कोर पर केशव महाराज की बेहतरीन गेंद पर बीट हुए और क्विंटन डी कॉक ने उन्हें स्टम्प कर दिया.

आउट होने से पहले रोहित और मयंक ने पहले विकेट के लिए 317 रनों की साझेदारी की जो भारत के लिए टेस्ट में पहले विकेट के लिए अभी तक की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. रोहित ने 244 गेंदों का सामना कर 23 चौके और छह छक्के लगाए.

रोहित के जाने के कुछ देर बाद साउथ अफ्रीका ने नई गेंद ली और इसका फायदा उसे दूसरे सत्र में मिला. दूसरे सत्र की पहली ही गेंद पर वार्नोन फिलेंडर ने चेतेश्वर पुजारा (6) को बोल्ड कर दिया.

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सेनुरान मुथुसामी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को 20 रनों के स्कोर से आगे नहीं जाने दिया. मुथुसामी ने कोहली को अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ कर आउट किया. मुथुसामी की गेंद कोहली की अपेक्षा के मुताबिक कुछ ज्यादा टर्न ले गई और बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर मुथुसामी के हाथों में चली गई.

इसके बाद मयंक को दूसरे छोर से अजिंक्य रहाणे (15) का साथ मिला. 116वें ओवर की पहली गेंद पर मयंक ने दो रन ले अपना दोहरा शतक पूरा किया. रहाणे के साथ उन्होंने 54 रनों की साझेदारी की. रहाणे को महाराज ने टेम्बा बावुमा के हाथों लपकवाया.

200 का आंकड़ा पार करने के बाद मयंक भी आक्रामक हो गए थे. डीन एल्गर की एक फुलटॉस गेंद को वे डीप मिडविकेट पर खड़े डीन पीएड्ट के हाथों में खेल बैठे. मयंक ने अपनी पारी में 371 गेंदें खेलीं और 23 चौके तथा छह छक्के लगाए.

साउथ अफ्रीका के महाराज दो विकेट ले चुके हैं. फिलेंडर, मुथुसामी और एल्गर के हिस्से एक-एक विकेट आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget