एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक के सामने क्यों होती है दिक्कत, शुभमन गिल ने बताई वजह

Asia Cup 2023, IND vs PAK: 2023 एशिया कप में रविवार, 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. इस महामुकाबले से पहले शुभमन गिल ने पाकिस्कान के बॉलिंग अटैक पर बड़ा बयान दिया है.

Asia Cup 2023, India vs Pakistan: 2023 एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें सुपर-4 राउंड में एक बार फिर आमने-सामने होंगी. इससे पहले लीग स्टेज में दोनों के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, लेकिन उस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा था. 

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने पाकिस्तान के पेस अटैक को लेकर बड़ा बयान दिया है. शुभमन गिल ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा नहीं खेलने के कारण शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाजों का सामना करना चुनौतीपूर्ण होता है. 

भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अफरीदी की अंदर आने वाली गेंदों पर परेशानी होती है. गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले सुपर-4 के मैच से पहले कहा, "हम पाकिस्तान के खिलाफ उतने मैच नहीं खेलते जितना हम अन्य टीमों के खिलाफ खेलते हैं. हम सभी जानते हैं यह गेंदबाजी आक्रमण काफी अच्छा है और जब आप अक्सर ऐसी गेंदबाजी के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो बड़े टूर्नामेंटों में थोड़ा फर्क पड़ता है."

भारत और पाकिस्तान की टीमें विश्व कप और एशिया कप जैसे टूर्नामेंटों में ही एक-दूसरे का आमना-सामना करती हैं. गिल ने कहा कि वह खासकर शाहीन की चुनौती से निपटने के लिए बायें हाथ के थ्रो-डाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने के खिलाफ अभ्यास पर भरोसा कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से (प्रशिक्षण से मदद मिली है). वह (नुवान) पिछले सात-आठ वर्षों से हमारे साथ हैं. यह विविधता होना अच्छा है. हमारे पास दाएं हाथ का विशेषज्ञ (रघु), अलग तरह की एक्शन का विशेषज्ञ (दयानंद गरानी) और बाएं हाथ का विशेषज्ञ है. आप जिस भी परिस्थिति में खेलें, यह मदद करता है."

गिल ने आगे कहा, "पाकिस्तान के तेज गेंदबाज काफी अलग तरह के हैं. उनकी अपनी खासियतें हैं. शाहीन गेंद को काफी स्विंग कराते हैं. नसीम शाह गति पर ध्यान देते हैं और उन्हें विकेट से मदद पसंद है. वे अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग तरह की चुनौतियां पेश करते हैं."

गिल ने कहा कि पिछले मैच के उलट इस मुकाबले में हावी होना होगा. भारत ने ग्रुप चरण के मैच में 66 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे. उन्होंने कहा, "सलामी बल्लेबाज के तौर पर हमें अच्छी शुरुआत करने और शुरू से ही उन पर हावी होने की जरूरत है. उन्होंने रोहित के साथ अपनी साझेदारी को अहम करार देते हुए कहा, वह (रोहित) ऐसे खिलाड़ी है गेंदबाजों को अधिक हवा में खेलना पसंद करते हैं और मुझे पावरप्ले में जमीनी शॉट खेलना पसंद है. वह संयोजन हमारे लिए अच्छा काम करता है. हम शॉट चयन और परिस्थितियों से निपटने के मामले में अलग-अलग तरीका अपनाते हैं."

ये भी पढ़ें-

IND vs PAK: 'हमारी टीम हिन्दुस्तान से बेहतर...', भारत के खिलाफ मैच से पहले पाक कप्तान बाबर आजम का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget