एक्सप्लोरर

IND vs PAK: दीपिका पादुकोण के पिता और पूर्व बैडमिंटन चैम्पियन प्रकाश पादुकोण ने भारत-पाक मैच को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

भारतीय बैडमिंटन के पूर्व दिग्गज प्रकाश पादुकोण का मानना ​​है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बाद भी दोनों देशों के बीच टी20 विश्व कप के मैच का आयोजन होना चाहिये.

Prakash Padukone on India vs Pakistan Match: भारतीय बैडमिंटन के पूर्व दिग्गज प्रकाश पादुकोण का मानना ​​है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बाद भी दोनों देशों के बीच टी20 विश्व कप के मैच का आयोजन होना चाहिये. दोनों टीमें 24 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले से टी20 विश्व कप में अपने अभियान को शुरू करेंगे. 

पादुकोण ने नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक कार्यक्रम के इतर कहा, "मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि खेलों को राजनीति के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए और इस मैच के साथ आगे बढ़ना चाहिए. यह मेरी निजी राय है और ऐसा होता है या नहीं, इस पर टिप्पणी करने का मैं कोई अधिकार नहीं रखता हूं. लेकिन अगर आप मेरी निजी राय पूछ रहे हैं तो मुझे लगता है कि मैच का आयोजन होना चाहिये. वे पहले भी कई बार खेल चुके हैं, इसलिए यह अलग नहीं है." बता दें कि प्रकाश पादुकोण एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता हैं और 1980 में दुनिया के नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं.

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी और आम लोगों की हत्या को लेकर देशभर में रोष का माहौल है. ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर कई नेताओं और दलों की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि मौजूदा माहौल में पाकिस्तान से मैच खेलना ठीक नहीं होगा. हालांकि, इन सब के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा ने कहा है कि राजनीति क्रिकेट से जितनी दूर रहे उतना ही अच्छा है.

क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए- पीसीबी चेयरमैन

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने कहा, "राजनीति क्रिकेट से जितनी दूर रहे उतना ही अच्छा है. भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट को फिर शुरू करने के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं जिनको दूर करना है." उन्होंने आगे कहा, "UAE में एक बहुत अच्छी बात हुई. मेरी जय शाह और सौरव गांगुली से मुलाकात हुई. हम लोगों के बीच में बहुत अच्छी बातचीत हुई है. एक दूसरे के टैलेंट को लेकर भी बात की. देखते हैं कि हम लोग कितना आगे जा सकते हैं."

24 अक्टूबर को खेला जाएगा भारत-पाक के बीच मुकाबला

बता दें कि 2021 टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 24 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा. इंडिया अब तक विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं हारी है. ऐसे में विराट सेना जहां अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखने की कोशिश करेगी. वहीं पाकिस्तान की नज़रें विश्व कप में जीत का सूखा खत्म करने पर रहेंगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण तय? अतुल वासन ने चुने 5 पेसर
2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण तय? अतुल वासन ने चुने 5 पेसर
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget