एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने, बाबर-रिजवान समेत सभी फ्लॉप; टीम इंडिया की वनडे में सबसे बड़ी जीत

India vs Pakistan: भारतीय टीम ने सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 228 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पारी को 128 रनों पर ही समेट दिया.

IND Vs PAK, Match Highlights, Asia Cup 2023: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में 228 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. इसके साथ ही रोहित ब्रेगिड ने 2 महत्वपूर्ण अंक भी अपने नाम किए. पाकिस्तान की टीम को इस मैच में 357 रनों का लक्ष्य मिला था, इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान टीम की पारी को सिर्फ 128 रनों पर समेट दिया. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 5 विकेट अपने नाम किए. भारत की पाकिस्तान के खिलाफ यह वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है.

पाकिस्तान की टीम जब इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को पहला झटका पांचवें ओवर में इमाम उल हक के रूप में 17 के स्कोर पर लगा. इसके बाद पहले 10 ओवरों में पाकिस्तान टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए थे. वहीं 11वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने पाक टीम को इस मैच में सबसे बड़ा झटका देते हुए कप्तान बाबर आजम को एक शानदार इनस्विंग गेंद पर बोल्ड कर दिया. बाबर इस मैच में 24 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

बारिश के बाद खेल शुरू होते ही शार्दुल ने रिजवान को भेजा पवेलियन

इस मुकाबले में पाकिस्तानी पारी के 11 ओवर पूरे होने के बाद एक बार फिर से बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा. तकरीबन 30 मिनट के बाद मुकाबला फिर से जब शुरू हुआ तो शार्दुल ठाकुर ने पाकिस्तान को तीसरा झटका 47 के स्कोर पर मोहम्मद रिजवान के रूप में दिया. यहां से भारतीय टीम की पकड़ इस मुकाबले में काफी मजबूत हो चुकी थी.

कुलदीप की स्पिन का नहीं था पाकिस्तानी बल्लेबाजों के पास जवाब

भारतीय तेज गेंदबाजों की शानदार शुरुआत के बाद स्पिनर कुलदीप यादव ने मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान को 77 के स्कोर पर चौथा झटका फखर जमान को बोल्ड करते हुए दिया. इसके बाद पाक बल्लेबाज पूरी तरह से कुलदीप की स्पिन के आगे घुटने टेकते हुए नजर आए जिसमें उनके लगातार अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला. 96 के स्कोर तक आधी पाकिस्तानी टीम पवेलियन लौट गई थी.

शादाब खान, इफ्तिखार अहमद और फहीम अशरफ भी बल्ले से कोई खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके. 128 के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया. नसीम शाह और हारिस रउफ के बल्लेबाजी करने नहीं आने से मैच को भी यहीं पर खत्म कर दिया गया. भारत की तरफ से गेंदबाजी में कुलदीप ने 5 जबकि हार्दिक, बुमराह और शार्दुल ने 1-1 विकेट हासिल किया.

भारत की तरफ से आया कोहली और राहुल के बल्ले से शतक

भारतीय टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था. इसके बाद 10 सितंबर को जब भारतीय टीम की पारी बारिश की वजह से रोकी गई तो उस स्कोर 24.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन था. इसके बाद रिजर्व डे में मैच शुरू होने के साथ विराट कोहली और केएल राहुल के सामने पाकिस्तानी गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए.

विराट कोहली ने इस मुकाबले में अपने वनडे करियर का 47वां शतक लगाने के साथ 122 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने भी 6 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक के साथ वापसी करते हुए नाबाद 111 रन बनाते हुए टीम इंडिया का स्कोर 50 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs PAK: केएल राहुल और विराट कोहली का कमाल, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget