एक्सप्लोरर

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव को किस खिलाड़ी ने बनाया बेहतर बल्लेबाज, क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा

India vs New Zealand: सूर्यकुमार यादव ने अपनी बैटिंग का श्रेय युजवेंद्र चहल को दिया है. सूर्या ने लखनऊ में खेले गए दूसरे टी20 में जिम्मेदारी से खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.

Suryakumar Yadav On Yuzvendra Chahal: सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल में धमाल मचा दिया. बीते साल वह टी20 में सर्वाधिक 1164 रन बनाने में सफल रहे. साल 2022 में उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाए. उन्हें धुआंधार प्रदर्शन करने के लिए मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया. मौजूदा समय में सूर्यकुमार आईसीसी की टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं. इस साल भी टी20 में उनका जलवा कायम है. 29 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ लखनऊ में खेले गए टी20 मैच में उन्होंने टीम इंडिया को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस मुकाबले में 26 रन की नाबाद पारी खेलने वाले सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

युजवेंद्र चहल को दिया श्रेय

लखनऊ में दूसरा टी20 मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बीसीसीआई टीवी पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल से बात की. इस दौरान उन्होंने मजे-मजे में अपनी बैटिंग का श्रेय युजवेंद्र चहल को दिया. चहल ने बातजीत की शुरुआत करते हुए कहा, मेरे सिखाए तरीके से 360 बनने के बाद आपने इस पारी की प्ररेणा मेरे रेड बॉल बैटिंग से ली ना? इस दौरान चहल ने सूर्या से कहा सही बताओ आपने मेरी रणजी वाली पारी का वीडियो देखा था ना? इस सवाल पर सूर्या पहले तो हंसे लेकिन बाद में जवाब दिया. उन्होंने कहा, वास्तव में जैसा आपने मुझे पिछली सीरीज में सिखाया था. पिछली टी20 सीरीज में मैंने वही आज करने की कोशिश की. मैं चाहता हूं कि आप मुझे और बैटिंग सिखाएं. मैं बैटिंग में और कैसे सुधार कर सकता हूं. इसे मजाक में मत लेना. यह बैटिंग कोच हैं सब सिखाते हैं. 

रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी. दरअसल टीम इंडिया 2017 से लेकर अब तक अपनी धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अजेय है. साल 2017 में भारत ने कीवियों को टी20 सीरीज में 2-1 से हारया था. वहीं, 2021 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से शिकस्त दी. कीवियो ने साल 2012 में भारतीय सरजमीं पर आखिरी बार सीरीज जीती थी. तब न्यूजीलैंड ने 2 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 1-0 से हराया था. 

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: नरेंद्र मोदी के नाम पर क्यों रखा गया अहमदाबाद में बना दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, जानिए इसकी सभी खासियतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget