एक्सप्लोरर

IND Vs NZ WTC 2021 Final: आईसीसी ने दर्शकों को दी राहत, रिजर्व डे के लिए टिकट के दाम कम हुए

IND Vs NZ World Test Championship Final: सॉउथैंप्टन में खेला जा रहा डब्लूटीसी फाइनल खराब मौसम की वजह प्रभावित है. आईसीसी ने पहले और चौथे दिन के टिकट के पैसे वापस लौटाने का फैसला किया है. इसके अलावा रिजर्व डे की फीस में भी कटौती हुई है.

IND Vs NZ World Test Championship Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सॉउथैंप्टन में खेला जा रहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल बारिश की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. फाइनल टेस्ट के चार दिन बित चुके हैं, लेकिन इनमें से दो दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी. बाकी दो दिन भी खराब मौसम और कम रोशनी की वजह से दिन का खेल पूरा नहीं हुआ. दर्शकों के बीच फैली निराशा के बीच आईसीसी ने रिजर्व डे की टिकट दरों में भारी कटौती का एलान किया है. 

पहले दिन का खेल बुरी तरह से बारिश की भेट चढ़ने के बाद दूसरे दिन 64.4 जबकि रविवार को तीसरे दिन 76.3 ओवर का खेल ही संभव हो सका है. बारिश के कारण चौथे दिन के पहले सत्र का खेल भी नहीं हो सका. इससे रिजर्व के तौर पर रखे गये छठे दिन का इस्तेमाल होना तय है.

आईसीसी ने आधिकारिक बयान जारी कर रिजर्व डे की फीस में कटौती की जानकारी दी है. आईसीसी ने कहा, ''छठे दिन के टिकटों के दाम कम किए जाएंगे. यह तरीका ब्रिटेन में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के लिए अपनाया जाता रहा है. चूंकि टेस्ट मैच के लिए स्टेडियम में सिर्फ केवल ब्रिटेन के निवासी ही आ सकते हैं ऐसे में आईसीसी भी उन दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है.''

वापस होंगे टिकट के पैसे

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टिकटों को तीन श्रेणी में रखा गया है, जिसमें पहले टिकट के लिए 15,444 रुपये, 10,296 रुपये और 7,722 रुपये के दाम तय किए गए थे. लेकिन नई कीमत के अनुसार दर्शक छठे दिन के खेल के लिए 10,296 रुपये, 7,722 रुपये और 5,148 रुपये में ही टिकट खरीद सकते हैं.

इसके अलावा आईसीसी ने एक और एलान किया है. चूंकि पहले दिन और चौथे दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया इसलिए आईसीसी इन दो दिनों की दर्शकों की फीस पूरी तरह से वापस करेगा. यह फीस दर्शकों के बैंक खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी.

डब्लूटीसी फाइनल का अधिकतर समय खराब मौसम की वजह से बर्बाद होने के चलते अब मैच में नतीजा आने की संभावना नहीं के बराबर बची है. न्यूजीलैंड की टीम हालांकि इंडिया की तुलना में थोड़ी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है.

WI Vs SA: केशव महाराज ने ली हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया क्लीन स्वीप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
14 टीमें, फाइनल के लिए 3 राउंड, 'सुपर सीरीज'; ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए बनाया मास्टर प्लान
14 टीमें, फाइनल के लिए 3 राउंड, 'सुपर सीरीज'; 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ICC का मास्टर प्लान
ICC ने टी20 वर्ल्ड कप में किए बड़े बदलाव, ODI विश्व कप में 3 स्टेज का फॉर्मेट, एलिमिनेटर के साथ होगा 'सुपर 10'
टी20 वर्ल्ड कप में बड़े बदलाव, ODI विश्व कप में 3 स्टेज का फॉर्मेट, एलिमिनेटर के साथ होगा 'सुपर 10'
ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय
ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget