एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन पर बोले सूर्यकुमार यादव, कहा- 'बैटिंग का मजा ले रहा हूं'

India vs New Zealand: सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल की बैटिंग की. उनका कहना है कि वह अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहे हैं.

Suryakumar Yadav On His Batting: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में खेला गया तीसरा टी20 मैच टाई रहा. इस मुकाबले में मेजबानों ने पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में ऑलआउट होकर 160 रन बनाए. जब 9 ओवर के बाद बारिश के चलते खेल रोका गया तो उस समय भारत ने 4 विकेट पर 75 रन बनाए थे. डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दोनों टीमों का स्कोर बराबर था. इसलिए यह मुकाबला टाई रहा भारत ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का 1-0 से सफाया किया. इस श्रृंखला में सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार बैटिंग की. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. 

मैं अपनी बैटिंग का आनंद ले रहा हूं

इस मैच में एक समय भारत 21 रन पर तीन विकेट खोने के बाद संघर्ष कर रहा था. ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ 39 रन की साझेदारी कर स्कोर को 50 तक पहुंचाया. सूर्यकुमार ने कहा, मौसम हमारे बस में नहीं है. दबाव हमेशा बना रहता है. जब ऐसा नहीं होता तो कोई मजा नहीं है. उन्होंने आगे कहा, मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहा हूं. मैं कोई बोझ नहीं ढो रहा हूं. सूर्यकुमार यादव ने टी20 सीरीज में 124 रन बनाए. माउंट मौन्गानुई में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने 111 रन की तूफानी पारी खेली थी. जबकि तीसरे मैच में 13 रन बनाए. पहला मुकाबला बारिश के चलते नहीं हुआ था. उन्हें टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार दिया गया. 

भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

भारत ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 1-0 से शिकस्त दी. 18 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाने वाला मैच बारिश के चलते नहीं हुआ था. इस मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई. माउंट मौन्गानुई में दूसरे मुकाबले में भारत ने कीवियों को 65 रन से हराया था. इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 191 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 126 रन पर सिमट गई थी. जबकि नेपियर में खेला गया मैच टाई रहा. इस तरह भारत ने टी20 सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया. 

यह भी पढ़ें: 

Virat Kohli and Anushka Sharma: किचन में बर्तन साफ करते नजर आएं विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो वायरल

IND vs BAN: रवींद्र जडेजा के बांग्लादेश दौरे से बाहर होने की आशंका, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget