एक्सप्लोरर

IND vs NZ: वनडे में पहली बार भारत के टॉप-6 बल्लेबाजों ने लगाए छक्के, जानिए पहले क्या था टीम इंडिया का रिकॉर्ड

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर वनडे में भारत के शीर्ष 6 बल्लेबाज छक्के लगाने में सफल रहे. किसी एक वनडे मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर ने पहली बार यह करिश्मा किया है.

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर में खेला गया. टीम इंडिया ने इस मैच में मेहमानों को 90 रन से शिकस्त दी. भारत वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम करने में सफल रहा. यह तीसरी बार है जब टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर वनडे सीरीज में कीवियों का क्लीन स्वीप किया. होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया. भारत के वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब टीम के शीर्ष 6 बल्लेबाज छक्के लगाने मे सफल रहे. इससे पहले भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाजों एक वनडे मैच में छक्के जड़ चुके थे. 

टॉप-6 बल्लेबाजों ने लगाए छक्के
24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में टीम इंडिया के टॉप-6 बल्लेबाजों छक्के लगाए. रोहित शर्मा ने अपनी 101 रन की शतकीय पारी के दौरान 6 छक्के उड़ाए. वहीं, शुभमन गिल ने 112 रन की इनिंग्स में 5 छक्के जड़े. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा विराट कोहली ने एक, ईशान किशन ने एक, सुर्यकुमार यादव ने दो और हार्दिक पंड्या ने तीन छक्के लगाए. इस तरह भारत के सभी शीर्ष छह खिलाड़ियों ने मैच में कम से कम एक छक्का लगाया. 

क्या था पहले का रिकॉर्ड?
इससे पहले टीम इंडिया के 5 शीर्ष बल्लेबाज 4 जून 2017 को चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मैच में छक्के लगाने में सफल रहे थे. तब बर्मिघम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपनी 91 रन की पारी के दौरान 2 छक्के लगाए थे. उनके अलावा शिखर धवन ने एक, विराट कोहली ने तीन, युवराज सिंह ने एक और हार्दिक पंड्या ने तीन छक्के लगाए थे. इस तरह भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने पुराने रिकॉर्ड को और बेहतर करने में सफल रहे.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड पाने के बाद बोले शुभमन गिल- स्कोर नहीं देखता, हालात के मुताबिक खेलता हूं

Women's IPL: आज होगी महिला IPL टीमों की नीलामी, 17 कंपनियां लगाएंगी दांव; जानिए अब तक की पूरी अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget