एक्सप्लोरर

IND vs NZ 2nd ODI: उमरान मलिक की होगी वापसी तो मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे ईशान, जानिए दूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम में उमरान मलिक के रूप में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कैसी होगी टीम की प्लेइंग इलेवन.

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेली जा रही है. सीरीज़ का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था. उस मैच में भारतीय टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज की थी. उस मैच में पहले बल्लेबाज़ी कर 349 रन बोर्ड पर लगाने वाली टीम इंडिया ने एक पल को मैच गंवा दिया था. विराधी टीम के 6 विकेट गिराने के बाद भारतीय गेंदबाज़ पूरी तरह से नाकाम दिखाई दिए थे. 

ऐसे में रायपुर में खेले जाने वाले अगले मैच में भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें सबसे पहले तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक की वापसी तय है. इसके अलावा ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में अपने स्थान पर खेलते हुए दिखाई देंगे. आइए जानते हैं 21 जनवरी को खेले जाने वाले अगले वनडे मैच में कैसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन.

टॉप ऑर्डर में नहीं होगा बदलाव

टीम के टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. ओपनिंग पर कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल दिखाई देंगे. पहले वनडे मैच में उन्होंने 208 रनों की शानदार पारी खेल सभी का दिल जीत लिया था. इसके अलावा विराट कोहली नंबर तीन पर दिखाई देंगे. हालांकि, पहले मैच में उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकल सकी थी.

ऐसा होगा मिडिल ऑर्डर

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन एक बार फिर नंबर चार पर वापस दिखाई देंगे. ईशान पहले वनडे में सिर्फ 5 रन ही बना सके थे. इसके बाद सूर्यकुमार यादव नंबर पांच पर दिखेंगे. सूर्या वनडे में टीम इंडिया के लिए उतने कारगर साबित नहीं हो रहे हैं. पहले वनडे में उन्होंने 31 रनों की पारी खेली थी. 

ये ऑलराउंडर्स संभालेंग भार

भले ही हार्दिक पांड्या पहले वनडे मैच में गेंदबाज़ी में महंगे साबित हुए थे, लेकिन अगले मैच वो एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में दिखाई देंगे. उन्होंने पहले मैच में 7 ओवर में 10 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया था. इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी अगले मैच वापसी करते हुए दिखाई देंगे. वहीं शाहबाज़ अहमद को अभी बेंच पर ही अपना वक़्त बिताना होगा. 

गेंदबाज़ी में डिपार्टमेंट में होगा बदलाव

अगले मैच के लिए टीम की गेंदबाज़ी में डिपार्टमेंट में बदलाव देखने को मिलेगा. इसमें तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया जाना तय है. वहीं मोहम्मद शमी अपनी जगह पर रहेंगे. इसके अलावा 4 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज भी टीम का हिस्सा होंगे. इसके अलावा स्पिन विभाग में कोई बदलाव नहीं होगा. कुलदीप यादव अगले मैच में टीम का हिस्सा होंगे. 

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.

 

 

ये भी पढ़ें...

2022 से ODI में मोहम्मद सिराज ने फेंकी सबसे ज्यादा डॉट बॉल, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश, जानें लिस्ट में और कौन-कौन शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget