एक्सप्लोरर

IND vs ENG: विराट कोहली ने आर अश्विन को 'मॉडर्न लीजेंड' करार दिया

विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, "अश्विन ने जो योगदान दिया है उस पर हम सभी को खड़े होने और गर्व करने की जरूरत है. मैंने उससे कहा कि मैं उन्हें आज से लीजेंड कहूंगा. वह एक मॉडर्न लीजेंड हैं."

IND vs ENG 3rd Test: मोटेरा में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत ने दूसरे दिन ही इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भारत को 49 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे इंडिया ने सिर्फ 7.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया. इस जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने ऑफ स्पिनर आर अश्विन की जमकर तारीफ की और उन्हें 'मॉडर्न लीजेंड' करार दिया.

विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, "अश्विन ने जो योगदान दिया है उस पर हम सभी को खड़े होने और गर्व करने की जरूरत है. मैंने उससे कहा कि मैं उन्हें आज से लीजेंड कहूंगा. वह एक मॉडर्न लीजेंड हैं."

अश्विन ने पूरे किए 400 टेस्ट विकेट

मोटेरा टेस्ट में सात विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन ने साथ ही श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे तेजी से 400 विकेट लिए हैं. अश्विन ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर को एलबीडब्ल्यू आउट करके टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए. अश्विन से पहले कपिल देव, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट ले चुके हैं. कुंबले के नाम 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट, कपिल देव के नाम 131 टेस्ट मैचों में 343 विकेट और हरभजन सिंह के नाम 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट हैं.

दूसरे सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनें अश्विन

साथ ही अश्विन विश्व क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 77 मैचों में 25.01 की औसत और 2.83 के इकॉनमी रेट से टेस्ट मैच में 400 विकेट लिए हैं. उनसे आगे श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ही हैं, जिनके नाम सबसे तेजी से 400 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. मुरलीधरन ने 2002 में गॉल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72वें टेस्ट में यह कीर्तिमान स्थापित किया था. उनके बाद न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली 80 टेस्ट मैचों में और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने 80 टेस्ट मैचों में 400 विकेट लिया था.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 3rd Test: जीत के बाद विराट कोहली ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget