एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में नहीं हुआ बदलाव

ENG vs IND, World Cup 2023: वर्ल्ड कप में आज (29 अक्टूबर) भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं. यह मुकाबला लखनऊ में खेला जा रहा है.

ENG vs IND Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला शुरू हो चुका है. लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. यहां इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों ही टीमों की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

टॉस जीतने के बाद बटलर ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. इसके पीछे कोई कारण नहीं है. यह बस हमारा फैसला है. मुझे लगता है आज हमारा सर्वश्रेष्ठ आने वाला है. हमने अब तक अपने साथ न्याय नहीं किया है. आज हम अपने सम्मान के लिए खेलेंगे. आज हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.

रोहित शर्मा ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाह रहे थे. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए हमने अच्छा क्रिकेट खेला है. इस बार पहले बल्लेबाजी का मौका मिला यह अच्छी बात है. यह अच्छी पिच नजर आ रही है. यह नई पिच है. हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. हम पिछली प्लेइंग-11 के साथ ही इस बार उतर रहे हैं.'

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर),लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, मार्क वूड, आदिल रशिद.

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

कैसा होगा पिच का मिजाज?
वर्ल्ड कप 2023 में लखनऊ के इस मैदान पर तीन मुकाबले हो चुके हैं. तीनों में गेंदबाज हावी रहे हैं. स्पिनर्स ज्यादा बेहतर नजर आए हैं. हालांकि आज का मैच लाल मिट्टी की पिच पर खेला जा रहा है. ऐसे में आज तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद होगी. दूसरी पारी में बल्लेबाजी के आसान रहने की उम्मीद है. हालांकि अगर पिच वक्त के साथ धीमी होती जाती है, तो संभव है कि स्पिनर्स दूसरी पारी में प्रभावी हो सकते हैं. वैसे, लखनऊ के इस मैदान पर हमेशा से बल्लेबाजों के लिए रन बनाना इतना आसान नहीं रहा है. संभवतः आज के मैच में भी यही स्थिति बन सकती है.

यह भी पढ़ें...

Video: ऑस्ट्रेलियाई फैन ने बना दिया माहौल, बीच मैच में खूब लगाया 'जय श्री राम' का नारा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget