एक्सप्लोरर

IND vs ENG First Test : इंग्लैंड में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी जैसे धुरंधरो की लीग में बनाई जगह, जानिए रिकॉर्ड के बारे में सबकुछ

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के मैदान पर ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ पंत ने एमएस धोनी और सैयद किरमानी जैसे दिग्गजों के क्लब में जगह बना ली है.

IND vs ENG First Test :  भारतीय टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन पंत ने ओली पोप का का कैच लपकते ही एक खास क्लब में एंट्री कर ली है. पोप का कैच लपकते ही पंत ने अपने टेस्ट करियर का 150वां कैच पूरा किया है.

अब ऋषभ पंत भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 150 कैच पूरे करने वाले सिर्फ तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा पूर्व  दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी और सैयद किरमानी कर चुके हैं. इस कैच के साथ पंत ने भारत के लिए बतौर विकेटकीपर अब तक कुल 151 कैच और 15 स्टंपिंग समेत 166 बल्लेबाजों के शिकार पूरे कर लिए हैं.

इंग्लैंड की पारी में बना शानदार रिकॉर्ड

तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने अपनी पारी 209/3 से आगे बढ़ाई. इंग्लिश टीम की ओर से उनके बल्लेबाज ओली पोप और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद थे. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने जैसे ही ओली पोप को ऑफ स्टंप के बाहर वाइड गेंद फेंकी, पोप ने उस पर कट शॉट खेल दिया, जिसके चलते गेंद बल्ले के किनारे से लगते ही सीधी ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई. पोप 137 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर आउट हो गए.

इसी विकेट के साथ ऋषभ पंत के नाम टेस्ट क्रिकेट में 150 कैच पूरे हो गए और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं.

विकेटकीपिंग के साथ बल्ले से भी लाजवाब पारी

इस मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत ने बल्ले से भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था. उन्होंने सिर्फ 178 गेंदों में 134 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे. यह उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक था. पंत अब भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर भी बन चुके हैं. पंत ने अपनी इस पारी के दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस शानदार शतक की बदौलत पंत टेस्ट क्रिकेट में एशिया के सबसे तेज  3000 रन पूरे करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं.यह मुकाम ऋषभ पंत ने मात्र 40 टेस्ट मैच खेलकर ही हासिल कर लिया है. 

भारत के टॉप-3 टेस्ट विकेटकीपर (कैच के आधार पर)

1. एमएस धोनी – 90 टेस्ट, 256 कैच, 38 स्टंपिंग 

2. सैयद किरमानी – 88 टेस्ट, 160 कैच, 38

3. ऋषभ पंत – 40 टेस्ट,  151 कैच, 15 स्टंपिंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget