एक्सप्लोरर

IND vs ENG: धमाकेदार जीत के बाद 'हिटमैन' ने हुक और पुल शॉट्स पर दिया बड़ा बयान, धवन की तारीफ में कही ये बात

India vs England 1st ODI: पहले वनडे में 10 विकेट से जीत के बाद रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. वहीं भविष्य में पुल और हुक शॉट्स खेलने को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

England vs India 1st ODI: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की घातक गेंदबाजी और फिर कप्तान रोहित शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल (Kennington Oval, London) में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया. इस धमाकेदार जीत के बाद रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. वहीं भविष्य में पुल और हुक शॉट्स खेलने को लेकर भी बड़ा बयान दिया. 

पिच और कंडीशंस को लेकर रोहित ने कही ये बात

तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "पिच और मौसम को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना सही रहा. हम कंडीशंस का फायदा उठाना चाहते थे. हमने शुरुआत में ऐसा करने में सफल हुए."

तेज गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बारे में भारतीय कप्तान ने कहा, हम इस बात की चिंता नहीं करते हैं कि परिस्थितियां कैसी हैं. हम पिच और कंडीशंस को देखते हुए गेंदबाजी करते हैं. हमने टी20 मैचों के दौरान देखा कि पिच सपाट थी, लेकिन पहले वनडे में परिस्थितियां तेज गेंजबाजों के लिए सबसे ज्यादा मुफीद रहीं. शुरुआत में गेंदबाजों को सीम और स्विंग दोनों मिल रही थी. 

धवन की तारीफ में कही ये बात

शिखर धवन के साथ मैच विनिंग शतकीय साझेदारी के बारे में बात करते हुए हिटमैन ने कहा, मैंने और धवन ने एक साथ बहुत क्रिकेट खेली है. हम एक दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं. पारी की पहली गेंद पर हम दोनों के बीच रन को लेकर गलतफहमी हो गई थी, वो लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. शुरुआत में गलत निर्णय था. उसके बाद दोनों ने मिलकर अच्छी बल्लेबाजी की. इसके बाद किसी तरह की कोई गलतफहमी नहीं हुई. हम सब जानते हैं कि वो अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके टीम में आने से क्या फायदा होगा. वो इन परिस्थितियों में बहुत क्रिकेट खेलते हुए ढेरों रन बना चुके हैं.  

हुक और पुल शॉट्स खेलता रहूंगा

पहले वनडे में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान रोहित ने 5 छक्के जड़े. इसमें ज्यादातर छक्के उन्होंने पुल और हुक करते हुए मारे. इस बारे में हिटमैन ने कहा, "पुल और हुक शॉट सबसे ज्यादा जोखिम वाले हैं लेकिन मैं उन्हें खेलना पसंद करता हूं. जब तक इन शॉट्स पर छक्के निकल रहे हैं मैं वो शॉट्स खेलता रहूंगा और ऐसा करके खुश हूं." 

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: 'दो घोड़ों की रेस में हम तीसरे नंबर पर आए', पहले वनडे में शर्मनाक हार के बाद जोस बटलर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया शामिल; क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?
कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया शामिल; क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?
दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में कितने हुए बदलाव
दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में कितने हुए बदलाव

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget