एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट में क्या होगी बारिश, जान लीजिए मौसम का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला जाने वाला है. जानिए मौसम, पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की रणनीति से जुड़ी पूरी जानकारी.

IND vs ENG Test Series : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला जाने वाला है. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजो के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद पहली बार भारतीय टीम युवा टैलेंट के साथ मैदान में उतर रही है. आइए जानते हैं कि इस मैच के दिन मौसम और पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है.

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, लीड्स में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. ऐसे में फैंस को बिना बारिश की चिंता किए पूरे पांच दिन क्रिकेट का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा.

तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद, बल्लेबाजो को रहना होगा सतर्क

हेडिंग्ले की पिच हमेशा से ही गेंदबाजों को मदद देने वाली रही है, खासकर तेज गेंदबाजो को यह पिच ज्यादा फेवर करती है. पहले दिन की पहली पारी में नई गेंद से बल्लेबाजों को काफी सतर्क रहना होगा क्योंकि पहले सेशन में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट से काफी मदद मिल सकती है. ऐसे में शुरुआती कुछ ओवर बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं तो बल्लेबाजो को थोड़ा रुककर खेलना होगा.

मैच में जीत हार की दिशा तय करने के लिए पहली इनिंग में ही बढ़त बनाना फायदेमंद साबित होगा. हेडिंग्ले की इस पिच पर अब तक 84 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 29 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 36 बार दूसरी पारी में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. यही कारण है कि टॉस जीतने के बाद ज्यादातर टीमें पहले गेंदबाजी करने को देखती हैं. इस मैदान पर सबसे बड़ी सफल रन चेज 404/3 की रही है, जो इस पिच के चेजिंग फ्रेन्डली नेचर को दर्शाती है.

इस पिच पर मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है ,औसत स्कोर भी वैसे-वैसे गिरता जाता है, इसलिए दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है.ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है या फिर गेंदबाजी का.

दोनों टीमों के पास साबित करने का मौका

इस बार भारतीय टीम एक बिलकुल युवा कप्तान शुभमन गिल के साथ मैदान में उतर रही है. पांच टेस्ट मैचों की यह सीरीज दोनों टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर साबित होने वाली है. इससे पहले इंग्लैंड में जो सीरीज खेली गई थी,भारतीय टीम ने उसे ड्रॉ कराया था. वहीं इंग्लैंड की टीम इस समय अपने घरेलू मैदान पर अच्छी फॉर्म में चल रही है. बेन स्टोक्स इंग्लैंड के कप्तान हैं उनकी अगुआई में टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बैजबॉल तकनीक से भारत को चुनौती देना चाहेगी.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर

इंग्लैंड टेस्ट के लिए भारतीय टीम 

शुभमन गिल (कप्तान),ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर),यशस्वी जायसवाल,केएल राहुल,साई सुदर्शन,अभिमन्यु ईश्वरन,करुण नायर,नितीश रेड्डी,रवींद्र जडेजा,ध्रुव जुरेल,वॉशिंगटन सुंदर,शार्दुल ठाकुर,जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद सिराज,प्रसिद्ध कृष्णा,आकाश दीप,अर्शदीप सिंह,कुलदीप यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget