एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: अगले साल इस महीने खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट, कोरोना के कारण हुआ था रद्द

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कब खेला जाएगा ये साफ हो गया है. इंग्लैंड क्रिकेट ने कहा है कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट अगले साल जुलाई में होगा. 

IND vs ENG 5th Test: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच (Fifth test match) को रद्द कर दिया गया था. अब सीरीज का आखिरी मैच कब खेला जाएगा ये साफ हो गया है. इंग्लैंड क्रिकेट (England Cricket) ने कहा है कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट अगले साल जुलाई में होगा. न्यूज एजेंसी ANI ने इंग्लैंड क्रिकेट के हवाले से कहा कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच को पुनर्निर्धारित किया गया है और ये अब जुलाई 2022 में होगा. ये मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा. 

बता दें कि भारतीय खेमे में कोरोना के मामले सामने आने के बाद पांचवां टेस्ट मैच निर्धारित समय से शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही रद्द कर दिया गया था. मैच के रद्द होने तक टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे थी.  इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच एक समझौते के बाद पांचवां मैच अब 1 जुलाई, 2022 से एजबेस्टन में होगा. 

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा कि हमें खुशी है कि हमने एक शानदार सीरीज के अंत के लिए बीसीसीआई के साथ एक समझौता किया है.  इस मैच को फिर से शेड्यूल करने की अनुमति देने में दिए गए सहयोग के लिए शामिल सभी वेन्यू के हम बहुत आभारी हैं. सितंबर की घटनाओं में व्यवधान और निराशा के लिए हम फैन्स से फिर से माफी मांगना चाहते हैं. हम जानते हैं कि यह एक ऐसा दिन था जिसकी बहुतों ने बहुत पहले से योजना बना ली थी. 

वहीं, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि मुझे खुशी है कि इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज का नतीजा निकलेगा. चार टेस्ट मैच दिलचस्प थे, और हमें एक उपयुक्त समापन की आवश्यकता थी. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई क्रिकेट के पारंपरिक रूप को पहचानता है और उसका सम्मान करता है. पिछले दो महीनों में, बीसीसीआई और ईसीबी दोनों चर्चा में लगे थे और हमें एक उपयुक्त विंडो की तलाश में थे.  

संशोधित तारीख और स्थान- 1 से 5 जुलाई, एजबेस्टन

तीन मैचों की टी20 सीरीज

पहला मैच ओवल में 7 जुलाई को
9 जुलाई को एजबेस्टन में दूसरा मुकाबला
10 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में तीसरा मैच

वनडे सीरीज का ये है शेड्यूल

12 जुलाई को ओवल में पहला मैच
14 जुलाई को लॉर्ड्स में दूसरा मैच
17 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड में तीसरा मुकाबला

ये भी पढ़ें- 

टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करना चाहते हैं Washington Sundar, कही ये बात

पाकिस्तान में कोहली से ज्यादा इस खिलाड़ी को किया जाता है पसंद, Shoaib Akhtar ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget