एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series : ‘भूल जाओ कि तुम वाइस कैप्टन हो...’,ऋषभ पंत को भारत के पूर्व क्रिकेटर ने क्यों कही इतनी बड़ी बात,जानिए

इंग्लैंड सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर पूर्व खिलाड़ी हेमंग बदानी ने उनसे कहा कि भूल जाओ कि तुम वाइस कैप्टन हो.

IND vs ENG Test Series : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज बीच 20 जून से शुरू हो रही है, जिसका पहला मैच क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को और उप-कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई है. लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत के लिए यह सीरीज बेहद अहम होने वाली है, क्योंकि आईपीएल 2025 में वो अपनी कीमत और उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे और उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहल भारत के पूर्व बल्लेबाज हेमंग बदानी ने पंत को बड़ी और सीधी सलाह दी है.बदानी ने कहा है कि वो इस सीरीज में पंत यह भूल जाएं कि वे टीम के उप-कप्तान हैं और सिर्फ अपने नेचुरल गेम पर फोकस करें.

आईपीएल में रहे थे फ्लॉप, टेस्ट में होगी बड़ी परीक्षा

ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे  थे,लेकिन इस सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए वो बल्ले से खास कुछ नहीं कर सके. हालांकि,पंत ने लीग स्टेज के आखिरी मैच में शतक लगाकर अपनी फॉर्म का शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उनके शतक के बावजूद टीम को हार का सामना करना प़ड़ा था. अब जब वो भारत की टेस्ट टीम के उप-कप्तान के रूप में लौट रहे हैं, तो उन पर दोहरी जिम्मेदारी है,एक ओर टीम को मजबूती देना और दूसरी ओर बल्ले से रन बनाकर अपने आलोचकों को शांत करना.

भारतीय पूर्व क्रिकेटर की सलाह

भारत के पूर्व खिलाड़ी हेमंग बदानी ने ऋषभ पंत के खेल को लेकर एक बड़ी सलाह दी है. उनका कहना हैं कि भारत के नए हेड कोच गौतम गंभीर को पंत से उनकी बल्लेबाजी को लेकर साफ बात करनी चाहिए कि उन्हें सिर्फ अपने नेचुरल खेल पर ध्यान देना है. उन्हें भारतीय टीम के वाइस कैप्टन होने का प्रेशर नहीं लेना है. उन्होंने कहा कि पंत को यह याद दिलाया जाना चाहिए कि वह उप-कप्तान इसलिए नहीं बने क्योंकि वो दबाव में खेलते हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने स्वाभाविक और निडर खेल से टेस्ट क्रिकेट में भारत को कई मौकों पर जीत दिलाई है.

 टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ खेल चुके हैं यादगार पारियां

ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उनका टेस्ट करियर अब तक शानदार रहा है. उन्होंने विदेशी पिचो पर 37.81 की औसत से 1681 रन बनाए हैं, जिनमें सेना देशो(SENA)  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी चुनौतीपूर्ण जगहों पर शतक भी शामिल हैं. इंग्लैंड में पिछली टेस्ट सीरीज के दौरान पंत ने उस समय 146 रनों की यादगार पारी खेली थी जब भारत की टीम सिर्फ 98 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी. इंग्लैंड में यह उनका दूसरा टेस्ट शतक था.

सात साल पहले नॉटिंघम में अपने टेस्ट डेब्यू पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर खाता खोला था. इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज से पूर्व होने वाले अभ्यास सत्र में भी पंत ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. उन्होंने लॉर्ड्स के स्टैंड की छत पर छक्का मारा और बेकेनहम के आसपास के इलाकों में अपने तूफानी शॉट्स से सनसनी फैला दी थी.

आर अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद भारत की टेस्ट टीम एक नए युग में प्रवेश कर रही है. इस बदलाव के दौर में पंत और शुभमन गिल से बहुत उम्मीदें हैं. टीम को एक ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो मुश्किल समय में मोर्चा संभाले और पंत ने पहले भी कई बार टीम को कठिन सिचुऐशन में जीत दिलाकर ऐसा कर दिखाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget