एक्सप्लोरर

IND vs ENG: ICC ने इंग्लैंड की टीम पर लगाया जुर्माना, WTC प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा झटका, जानिए क्यों हुआ ऐसा

भारत को हराकर बेन स्टोक्स की टीम को तगड़ा झटका लगा है. ICC ने इंग्लैंड के WTC अंक काट लिए और टीम पर जुर्माना भी लगाया है.जानिए क्या है पूरा मामला

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया को 22 रन से हराकर भले ही इंग्लैंड ने सीरीज में बढ़त बना ली हो, लेकिन जीत के बाद भी बेन स्टोक्स की टीम को तगड़ा झटका लगा है. धीमी ओवर गति के चलते इंग्लैंड पर मैच फीस का जुर्माना तो लगा ही, साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में भी दो अंक कट गए है. जिसके चलते इंग्लैंड की टीम टेबल में तीसरे पायदान पर फिसल गई है.

कप्तान स्टोक्स पर जुर्माना, ICC ने सुनाया फैसला

आईसीसी (ICC) ने बयान जारी कर बताया कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इंग्लैंड की टीम दो ओवर पीछे रह गई थी, जिस पर मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने कार्रवाई की है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और उनकी टीम पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

ICC के अनुसार, "आईसीसी की धारा 2.22 के मुताबिक, हर ओवर कम करने पर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है. वहीं, डब्ल्यूटीसी के नियम 16.11.2 के अनुसार, हर ओवर की देरी पर एक अंक काट लिया जाता है. ऐसे में इंग्लैंड के दो ओवर कम रहने के कारण उनके 2 अंक WTC से काट लिए गए हैं."

श्रीलंका को कैसे हुआ फायदा

इंग्लैंड के दो अंक कटने से उनकी WTC रैंकिंग पर भी बड़ा असर पड़ा है. इंग्लैंड के अब 24 से घटकर 22 अंक ही रह गए हैं. जिसके चलते उनका पॉइंट प्रतिशत (PCT) भी 66.67% से घटकर 61.11% हो गया है.

इसका सीधा फायदा श्रीलंका की टीम को मिला, जो अब 66.67% पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि इंग्लैंड तीसरे नंबर पर खिसक गया है.

भारत का हाल, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीम प्रदर्शन करते हुए अब तक अपने तीनों टेस्ट मैच जीते हैं और वह 100% पॉइंट्स के साथ टॉप पर है. भारत फिलहाल 33.33% पॉइंट्स के साथ WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है.

स्टोक्स ने मान ली गलती, नहीं हुई सुनवाई

बेन स्टोक्स ने धीमी ओवर गति की गलती स्वीकार कर ली और जुर्माना बिना किसी औपचारिक सुनवाई के मान लिया है. मैच के अंपायर्स पॉल रीफेल, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, अहसान रजा और ग्राहम लॉयड ने यह पूरी रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget