एक्सप्लोरर

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में भी अश्विन को नहीं मिलेगा मौका! कोहली ने तेज गेंदबाज को खिलाने के संकेत दिए

England vs India 2nd Test: शार्दुल ठाकुर दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान कोहली ठाकुर की जगह किसे मौका देते हैं.

India vs England 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में कप्तान विराट कोहली ने चार तेज़ गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला लिया था. उन्होंने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक स्पिनर को ही जगह दी थी. कोहली ने मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर के रूप में चार तेज़ गेंदबाज और रविंद्र जडेजा के रूप में एक स्पिनर को टीम में जगह दी थी. लेकिन अब चोट के कारण शार्दुल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान कोहली ठाकुर की जगह किसे मौका देते हैं.  

कोहली ने दिए तेज गेंदबाज को खिलाने के संकेत 

इंग्लैंड के हालात में प्लेइंग इलेवन को शार्दुल ठाकुर संतुलन प्रदान करते हैं. लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को संकेत दिया कि इस तेज गेंदबाज के विकल्प पर फैसला करते हुए टीम प्रबंधन बल्लेबाजी क्षमता को नहीं देखकर, ऐसे खिलाड़ी पर ध्यान देगा जो 20 विकेट चटकाने में मदद कर सके. कोहली के इस बयान को अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए प्रतिकूल माना जा रहा है. पहले टेस्ट में अश्विन पर ठाकुर को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में तरजीह दी गई थी. 

 शार्दुल ठाकुर दूसरे टेस्ट से बाहर

बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शार्दुल ठाकुर के दूसरे टेस्ट से बाहर होने की जानकारी देते हुए कोहली ने मैच पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "अच्छी चीज यह है कि जडेजा पहले टेस्ट में रन बना चुका है और वह दूसरे मैच में अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरेगा. हमारी बल्लेबाजी में पहले ही गहराई है और निचला क्रम भी बल्ले से योगदान दे रहा है. हां, शार्दुल की बल्लेबाजी में अधिक क्षमता है लेकिन पुजारा, जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) और मैंने रन नहीं बनाए." 

कप्तान ने कहा कि वह ठाकुर के विकल्प पर फैसला करते समय बल्लेबाज क्षमता पर अधिक गौर नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, "प्रत्येक मैच अन्य बल्लेबाजों के लिए मौका होता है कि वे जिम्मेदारी संभालें. रोहित और केएल राहुल काफी अच्छा खेले और एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में अपनी स्थिति को लेकर हम काफी सहज थे और हमें नहीं लग रहा कि अगर शार्दुल नहीं खेलता है तो हमारे पास एक बल्लेबाज कम रहेगा."

कोहली ने एक बार फिर संकेत दिया कि वह दूसरे टेस्ट में भी पहले टेस्ट की राह पर चलना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह परफेक्ट संतुलन हासिल करना है. लेकिन अगर शार्दुल जैसा कोई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होता है तो निश्चित तौर पर हमें सोचना होगा कि हम 20 विकेट कैसे चटकाएंगे और किसी भी ऐसे खिलाड़ी को शामिल करने का प्रयास नहीं करना चाहिए जो बल्ले से कुछ रन बनाए. पहले मैच में जो हुआ उसे लेकर हम काफी सहज हैं."

कोहली को साथ ही नहीं लगता कि अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का बड़ी पारी नहीं खेल पाना चिंता की बात है. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह चिंता का विषय है. मुख्य रूप से हमारा ध्यान इस पर नहीं है कि व्यक्तिगत खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि इस पर है कि सामूहिक रूप से वे टीम को कितनी मजबूती देते हैं. आपकी सर्वश्रेष्ठ और सबसे मजबूत बल्लेबाजी इकाई क्या है जिसे आप मैदान पर उतार सकते हो."

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में इस सत्र में दो टेस्ट में अपने आक्रामक रवैये से मिश्रित सफलता हासिल की है और कोहली नहीं चाहते कि यह युवा खिलाड़ी अपने रवैये में बदलाव करे. उन्होंने साथ ही बताया कि पंत के लिए प्रबंधन का संदेश बिलकुल साथ है. कोहली ने कहा, "बेशक, टीम का संदेश बिलकुल साफ है. हम उससे ऐसी पारी की उम्मीद करते हैं जो लय बदल दे और मैच का रुख हमारी तरफ मोड़ दे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'

वीडियोज

Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget