एक्सप्लोरर

IND vs ENG: अश्विन ने तोड़ा हरभजन सिंह का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में दुनिया के सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में अश्विन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके. इसके साथ ही उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.

India vs England 2nd Test: टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन हरभजन सिंह को पीछे छोड़कर भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गये.

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी बेहरतीन ऑफ स्पिन से पांच विकेट झटके. इसके साथ ही उन्होंने भारत में सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाजों की सूची में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया. भज्जी ने घर में खेलते हुए 28.76 की औसत से 265 विकेट लिए हैं.

अश्विन ने अभी तक 76 टेस्ट में 25.26 के शानदार औसत से कुल 391 विकेट चटकाये हैं. 34 साल के अश्विन ने 29 बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया और सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाये हैं जिसमें एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 13 विकेट लेने का रहा है.

अश्विन ने घरेलू सरजमीं पर 266 विकेट 22.67 के औसत से चटकाये हैं. महान स्पिनर अनिल कुंबले भारत में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं जिन्होंने 24.88 के औसत से 350 विकेट लिये हैं.

कुंबले भारत के टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं जिनके नाम 619 विकेट हैं. हरभजन इस सूची में 417 विकेट से तीसरे और 400 विकेट के करीब बढ़ रहे अश्विन चौथे स्थान पर हैं. कपिल देव इस सूची में 434 विकेट से दूसरे नंबर पर हैं.

इस मामले में अश्विन ने सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में अश्विन ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड का विकेट लेकर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में लेफ्ट हैंड बल्लेबाज़ों को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले बॉलर बन गए हैं. वह अब तक टेस्ट में 200 बार दाएं हाथ के बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बना चुके हैं. अश्विन ने सबसे ज्यादा (10) बार डेविड वॉर्नर को आउट किया है. वहीं एलिस्टर कुक और बेन स्टोक्स 9-9 बार उनका शिकार बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें- 

 जब हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडीज़ में पुलिस ने कर लिया था अरेस्ट, ऑलराउंडर से सुनाई दिलचस्प कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget