एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट में विकेट कीपिंग करेंगे ऋषभ पंत या नहीं? मिल गया जवाब, वीडियो आया सामने

Rishabh Pant Update: ऋषभ पंत तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन चोटिल हो गए थे, जिसके बाद पूरे मैच में ध्रुव जुरेल ने विकेट कीपिंग की थी. अब बड़ा सवाल था कि क्या चौथे टेस्ट में पंत विकेट कीपिंग करेंगे?

चौथा टेस्ट टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' वाला है, शुभमन गिल एंड टीम को हर हाल में जीत चाहिए. भारतीय टीम अपने चोटिल खिलाड़ियों के कारण परेशान हैं, नितीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. अर्शदीप सिंह भी चौथा टेस्ट नहीं खेलेंगे. ऋषभ पंत को लेकर भी खबर आई कि वह चौथे टेस्ट में बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं, उनका विकेट कीपिंग करना मुश्किल है. लेकिन एक वीडियो आया है, जिससे साफ़ है कि गिल की एक टेंशन तो दूर हो गई है.

ऋषभ पंत को तीसरे टेस्ट के पहले दिन उंगली में चोट लग गई थी. इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे, ध्रुव जुरेल ने पूरे टेस्ट में विकेट कीपिंग की. हालांकि ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी की, लेकिन वह पूरी तरह फिट नहीं थे. इसके बाद कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि पंत चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं या सिर्फ बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते हैं. लेकिन उनके नए वीडियो ने थोड़ी राहत दी है.

क्या चौथे टेस्ट में विकेट कीपिंग करेंगे ऋषभ पंत?

ऋषभ पंत का वीडियो सामने आया है, जो मैनचेस्टर में अभ्यास का है. पंत विकेट कीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं. उन्होंने काफी देर तक विकेट कीपिंग की, और ऐसा नहीं लगा कि उन्हें कोई परेशानी हो रही है. संभावना पूरी है कि ऋषभ पंत ही चौथे टेस्ट में विकेट कीपिंग करेंगे.

2 शतक लगा चुके हैं पंत

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के पहले टेस्ट में दोनों पारियों में शतक (134,118) लगाए थे. दूसरे टेस्ट (25,65) की दूसरी पारी में उन्होंने 65 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. चोट के बावजूद तीसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 74 रन बनाए थे, दूसरी पारी में वह 9 बनाकर आउट हो गए थे.

1-2 से पिछड़ी हुई है टीम इंडिया

भारत के लिए चौथा टेस्ट 'करो या मरो' जैसा है. सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड और दूसरा भारत ने जीता था. तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने 2-1 से बढ़त बना ली है. अगर चौथा टेस्ट इंग्लैंड जीती तो वह सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी, वहीं टीम इंडिया इस टेस्ट को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी. अगर ये टेस्ट ड्रा भी हुआ तो इंग्लैंड पर सीरीज हार का खतरा खत्म हो जाएगा. यानी फिर पांचवा टेस्ट जीतकर भी इंग्लैंड सीरीज सिर्फ बराबरी पर खत्म कर पाएगी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget