एक्सप्लोरर

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच रिपोर्ट डरा देगी? चौथे टेस्ट के लिए अब टीम इंडिया का क्या होगा प्लान

IND vs ENG 4th Test Pitch Report: भारत और इंग्लैंड का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैंचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाना है. जानिए चौथे टेस्ट में पिच किसका साथ देगी?

भारत और इंग्लैंड का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैंचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाना है. चूंकि इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है, इसलिए टीम इंडिया को सीरीज में हार से बचने के लिए हर हाल में मैंचेस्टर टेस्ट जीतना होगा. सीरीज के पहले दो मैचों में जमकर रनों की बारिश हुई थी, लेकिन लॉर्ड्स की पिच गेंदबाजी के अनुरूप रही. अब यहां जानिए चौथे टेस्ट के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच (IND vs ENG 4th Test Pitch Report) कैसा रंग दिखा सकती है.

बल्लेबाज या गेंदबाज, किसका साथ देगी पिच?

ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में आमतौर पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग चुनती है, क्योंकि यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार रहती है. यहां गेंदबाजी में अच्छा पेस और बाउंस होता है. मैच के शुरुआती सेशन में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है,वैसे वैसे पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होती चली जाती है. यही कारण है कि यहां ऑस्ट्रेलियाई टीम एक ही पारी में 656 रनों का स्कोर खड़ा कर चुकी है.

पिच पुरानी होती है तो स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है. टॉस जीतने वाली टीम का पहले बैटिंग चुनना, इसलिए भी अच्छा होगा क्योंकि यहां चौथी पारी में चेज करना बहुत मुश्किल भरा काम होता है. अब तक के इतिहास में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर चेज हुआ सबसे बड़ा स्कोर 294 रन है.

चौथे टेस्ट के लिए शायद ही टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करे, लेकिन मौकों को ना भुना पाने के कारण करुण नायर की टीम से छुट्टी संभव है. बता दें कि इस मैदान पर भारत ने कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है. इस मैदान पर भारत ने 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 4 में हार मिली और एक मैच ड्रॉ पर छूटा था.

यह भी पढ़ें:

किन-किन क्रिकेटरों को मिलती है पेंशन? क्या भारत के लिए एक मैच खेलने वाला भी बन जाता है दावेदार?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
Turning Point: जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget