एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: क्या आज बारिश बिगाड़ेगी भारत का खेल? जानिए दूसरे दिन के तीनों सेशन की वेदर रिपोर्ट

Manchester weather today: मैनचेस्टर में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट का दूसरा दिन है. बारिश होने की संभावना है, जो भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है. जानिए तीनों सेशन की वेदर रिपोर्ट.

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट का आज दूसरा दिन है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं, ऋषभ पंत पैर में गेंद लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए. यशस्वी जायसवाल (58) और साईं सुदर्शन (61) ने अर्धशतकीय पारी खेली. आज मैनचेस्टर में बारिश होने की संभावना है, जानिए तीनों सेशन की वेदर रिपोर्ट कैसी है.

इंग्लैंड की टीम इस टेस्ट को ड्रा पर खत्म करने से भी खुश होगी, क्योंकि उनके पास सीरीज में 2-1 की बढ़त है. अगर ये टेस्ट ड्रा हुआ तो बेन स्टोक्स एंड टीम पर सीरीज हारने का खतरा खत्म हो जाएगा, फिर शुभमन गिल एंड टीम आखिरी टेस्ट जीतकर भी सीरीज सिर्फ बराबर ही कर पाएगी. ऐसे में चौथे टेस्ट में बारिश आने से सबसे ज्यादा परेशानी टीम इंडिया ही होगी.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के दूसरे दिन की मौसम रिपोर्ट

AccuWeather की मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज मैनचेस्टर में सुबह 11 बजे से लेकर 1 बजे तक बारिश होने की संभावना 20 प्रतिशत तक है. ये समय पहले सेशन का है, जो भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे का होगा. हालांकि पहले सेशन में बारिश होने की संभावना कम है लेकिन बादल छाए रहेंगे.

दूसरे सेशन के अंतिम 5 ओवरों के समय में बारिश हो सकती है. दूसरे सेशन में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. और पूरे समय बादल छाए रह सकते हैं. ये समय बल्लेबाजी के लिए अच्छा रहने की उम्मीद होगी.

तीसरा सेशन गेंदबाजों के नाम रह सकता है, इस सेशन में बारिश होने की संभावना 50 प्रतिशत तक है. पूरी संभावना है कि तीसरा सेशन बारिश से प्रभावित रहे, ऐसे में अगर कुछ ओवरों का मैच हुआ तो बल्लेबाजों के लिए चुनौती रहेगी. इस सेशन में भी तापमान 21 डिग्री सेलियस के आस पास रहेगा. हवाएं 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की उम्मीद है.

भारतीय टीम नहीं चाहेगी कि बारिश के कारण आज कम ओवरों का खेल हो. दूसरे दिन भारत की पारी रवींद्र जडेजा (19*) और शार्दुल ठाकुर (19) शुरू करेंगे. भारत चाहेगी कि पहली पारी में कम से कम 400 का स्कोर बनाया जाए.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां?

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर हो रही है. मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget