एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: 'ये तो कॉमन सेंस है...', रवि शास्त्री को किस पर आया इतना गुस्सा, सुना दी खरी-खोटी

India vs England 3rd Test: लॉर्ड्स ग्राउंड पर खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन रवि शास्त्री ने अंपायर्स को सुना दिया. जानिए भारत के पूर्व कोच ने ऐसा क्यों किया और उन्होंने क्या कुछ कहा.

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सेशन में अंपायर ने बॉल बदलने में देरी की तो भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री भड़क गए. उनका कहना था कि अंपायर्स समय की बर्बादी किए बिना भी ऐसा कर सकते थे. उन्हें इस बात का भी गुस्सा आया कि बॉक्स के अंदर जिन गेंदों को अंपायर चेक कर रहे थे, उनमें से कोई भी गेज के अंदर से नहीं गुजर सकी.

ये वाकया तीसरे दिन के पहले सेशन का है, जब ड्रिंक्स ब्रेक के बाद अंपायर्स ने गेंद देखी और इसे बदलने का फैसला किया. ये प्रक्रिया ब्रेक खत्म होने के बाद शुरू हुई. रवि शास्त्री के साथ कमेंट्री कर रहे इयान वार्ड भी इससे हैरान हुए, उन्होंने फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर बदलनी ही थी तो ब्रेक की शुरुआत में ही इसका फैसला क्यों नहीं किया गया.

वार्ड ने कहा, "ये मजाक चल रहा है? अंपायर ने गेंद को बदलने का फैसला किया है. अगर ये करना था तो ड्रिंक्स ब्रेक की शुरुआत में क्यों नहीं फैसला किया गया? पूरा ब्रेक खत्म होने का इन्तजार क्यों किया गया. अभी तक तो मैच शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अब अंपायर गेंद को बदलना चाहते हैं."

रवि शास्त्री ने क्या कहा

इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी सहमति जताते हुए कहा, "आपसे पूरी तरह सहमत हूं, ये समझ से परे है. ये तो कॉमन सेंस वाली बात है. सबसे अजीब बात ये हैं कि बॉक्स के अंदर 5 गेंदों को गेज से गुजारा गया, लेकिन कोई भी इसके अंदर से नहीं जा सकी. तो फिर ये गेंदें बॉक्स के अंदर रखी ही क्यों गई है?"

क्रिकेट में गेज क्या होता है?

बता दें कि अंपायर गेज नाम का उपकरण अपने पास रखते हैं. इसे वह गेंद को जांचने के लिए उपयोग करते हैं. ये गोल आकर का होता है, इससे जांचा जाता है कि क्रिकेट की गेंद का आकार क्रिकेट के नियमों द्वारा निर्धारित मानक मापों को पूरा करता है या नहीं. गेंद को इसके अंदर से गुजरना चाहिए, नहीं तो गेंद बदली जाती है.

तीसरे दिन भारत की पहली पारी 387 रनों पर समाप्त हुई, इंग्लैंड ने भी पहली पारी में इतने ही रन बनाए थे. यानी पहली पारी के आधार पर किसी टीम के पास कोई बढ़त नहीं है. अब 2 दिनों का खेल बचा हुआ है, इंग्लैंड की दूसरी पारी आज 2 रनों से आगे बढ़ेगी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget