एक्सप्लोरर

IND vs ENG Weather: रांची टेस्ट में तीसरे दिन बारिश कर देगी खेल खराब? जानें भारत-इंग्लैंड मैच में कैसा रहेगा मौसम

IND vs ENG Day 3 Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में बारिश खेल खराब कर सकती है. अब तक गुज़र चुके दो दिनों में बारिश ने कोई दखल नहीं दिया है.

IND vs ENG Day 3 Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट रांची में खेला जा रहा है, जिसके दो दिन पूरे हो चुके हैं. 23 फरवरी से शुरू होने वाले मुकाबले में आज यानी 25 फरवरी को तीसरा दिन होगा. दो दिन के बाद मेहमान इंग्लैंड मुकाबले में आगे दिख रही है. वहीं तीसरे दिन से पहले फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, बारिश तीसरे दिन का खेल खराब कर सकती है. तो आइए जानते हैं बारिश का खेल पर क्या असर हो सकता है. 

Accuweather के मुताबिक, रांची में टेस्ट के तीसरे दिन (25 फरवरी) शहर में तापमान 12 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं बारिश के करीब 45 प्रतिशत आसार हैं. हालांकि ये गुज़रने वाली बारिश के आसार हैं, जो आने के साथ ही गुज़र जाएगी. ऐसे में अगर बारिश होती भी है, तो उससे खेल के ज़्यादा देर रुकने की उम्मीद कम है. बारिश दिन की शुरुआत में ही आ सकती है. दोपहर के बाद बादल साफ रहने के अनुमान हैं. 

दो दिन बाद मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा बरकरार

दो दिन खत्म होने के बाद अपनी पहली पारी में बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने 219/7 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. अभी मेज़बान भारत मुकाबले में 134 रनों से पीछे चल रही है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था और पहली पारी में 353 रन बनाए. जो रूट ने शानदार पारी खेलते हुए 122 रनों की पारी खेली थी. 

फिर बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम को इंग्लिश बॉलर्स ने जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजना शुरू कर दिया. अब तक स्पिनर शोएब बशीर 4 और टॉम हार्टली 2 विकेट चटका चुके हैं, जबकि एक सफलता जेम्स एंडरसन को मिली है. इंग्लैंड के पास 134 रनों की बढ़त मौजूद हैं. हालांकि भारत के पास अभी तीन विकेट बाकी हैं, जिससे वो बढ़त को खत्म कर सकते हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: PSL में बाबर आज़म को देख लगे 'ज़िम्बाबर' के नारे, गुस्से से आग बबूला हुए पूर्व पाक कप्तान; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget