एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd ODI: आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, सीरीज जीतने पर रहेंगी टीम इंडिया की नजरें

श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में आज उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दोपहर 01:30 बजे से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बने रहने पर रहेंगी.

दूसरे वनडे में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण नहीं खेलेंगे. अय्यर को पहले मैच में फील्डिंग के दौरान कंधे चोट लगी थी. वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अय्यर की जगह किसे मौका दिया जाता है. ऐसी संभावना है कि सूर्यकुमार यादव उनकी जगह ले सकते हैं.

इयोन मोर्गन और सैम बिलिंग्स भी नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे

सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड को दो बड़े झटके लगे हैं. चोट के कारण नियमित कप्तान इयोन मोर्गन भी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर टीम का नेतृत्व करेंगे. वहीं सैम बिलिंग्स भी चोट की वजह से दूसरे वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इन दोनों खिलाड़ियों को पहले वनडे के दौरान चोट लगी थी.

डेविड मलान और लियाम लिविंगस्टोन को मिलेगा मौका!

इयोन मोर्गन की जगह इस मैच में डेविड मलान को मौका मिलने की संभावना है. मलान स्टैंडबाय प्लेयर के रूप में वनडे टीम से भी जुड़े हुए थे. मलान तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं. वहीं सैम बिलिंग्स की जगह लियाम लिविंगस्टोन को वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर.

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, सैम कर्रन, टॉम कर्रन, लियाम लिविंग्स्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, रीस टोप्ले और मार्क वुड.

यह भी पढ़ें- 

इंग्लैंड ने अपने अनोखे टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' के लिए कोहली-पंत और बुमराह को मांगा, BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों को दी हिस्सेदारी की पेशकश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget